Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुर्ग राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) जिला दुर्ग का बैठक प्रदेशाध्यक्ष बेनूराम साहू के अध्यक्षता में संपन्न हुआ

 रायपुर. राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इटंक) के प्रदेश महामंत्री एवं सरगुजा संभाग संगठन प्रभारी मंत्री सौरभ साहू ने को जानकारी देते हुए बताया...

Also Read


 रायपुर. राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इटंक) के प्रदेश महामंत्री एवं सरगुजा संभाग संगठन प्रभारी मंत्री सौरभ साहू ने को जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इटंक) छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष व धमतरी जिले के लाड़ले नेता  बेनूराम साहू ने प्रदेश अध्यक्ष के पद को संभालते हुए आसंदी से अपनी बातें रखते हुए कहा कि आज श्रमिकों के लिए सरकार के द्वारा बहुत सी योजनाएं बनाई गई है लेकिन श्रमिकों को उनकी जानकारी नहीं होने के कारण योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पाता अतः एक श्रमिक नेता के रूप में हम सभी का दायित्व है कि योजनाओं के बारे में श्रमिकों को बताये साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का पूरा प्रयास करें। बैठक में भारत रिफेक्ट्री वर्कर्स यूनियन भिलाई के पूर्व अध्यक्ष ब्रम्ह देव पटेल, अन्तर्राष्ट्रीय महात्मा गांधी विचार मंच के प्रान्तीय संयोजक दिनेश पटेल, छत्तीसगढ़ रजक कर्मकार कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेन्द्र रजक, प्रान्तीय सचिव निकहत खान, कार्यकारी अध्यक्ष नोहर सिंह गजेन्द्र ने अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने एवं विभिन्न कार्यों से जुड़े श्रमिकों से मिलकर उनके समस्याओं को जानने एवं उनके समस्याओं को हल करने के दिशा पर‌ काम करने के तरीके पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जितेन्द्र यादव ने किया। बैठक में जैनू डहरे , लीला गंधर्व,सावन साहू,लोचन कुमार साहू, योगेश कुमार महिपाल और डॉ भरत दास मानिकपुरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी सहभागिता प्रदान किया। आभार व्यक्त लोचन कुमार साहू ने किया।