Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कबीरधाम जिले को जानवरों के उचित देखभाल और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पांच मोबाइल वेटरनरी यूनिट वाहन मिली- कैबिनेट मंत्री अकबर ने गौसेवा के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

 कवर्धा कवर्धा,  राज्य शासन द्वारा कबीरधाम जिले को जानवरों के उचित देखभाल और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पांच मोबाइल वेटरनरी यूनिट वाहन मिली ह...

Also Read

 कवर्धा



कवर्धा,  राज्य शासन द्वारा कबीरधाम जिले को जानवरों के उचित देखभाल और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पांच मोबाइल वेटरनरी यूनिट वाहन मिली है। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज बुधवार को गौसेवा के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गोठानो के लिए रवाना किया।

मोबाइल वेटरनरी यूनिट वाहनों में पशु उपचार, रोगों की जांच, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, लघु शल्य क्रिया इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 

 इस अवसर पर क्रेडा सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, नपा अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा राम साहू, पार्षद श्री अशोक साहू, श्री अगमदास, सहित अन्य जनप्रतिनिधि सहित विभागीय

 डॉ. एस. के. मिश्रा, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कबीरधाम, डॉ. पी. एन. शुक्ला, डॉ. आशीष देवांगन, डॉ. विनय मिश्रा, डॉ. उपेंद्र वशिष्ठ डहरे, डॉ. प्रशांत सागर शर्मा, डॉ. अभिषेक कुमार तथा विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 


 

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के पशुधन विकास विभाग द्वारा

 गौवंशीय तथा भैस वंशीय पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। गौवंशीय जानवरो तथा गोमाता की सेवा तथा उनके लिए ग्राम स्तर पर गौठान का संचालन किया जा रहा है।इसके बेहतर संचालन के लिए गौठान समिति भी बनाई गई है। वही गौ पालक किसानों , चरवाहों, तथा महिला स्वसहायता समूहों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए गोधन न्याय योजना संचालित हो रही है। जिले के हजारो गो पालक एवं गोबर विक्रेताओ आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। 


आज दिनांक 06.09.2023 को 


कबीरधाम जिले हेतु प्राप्त मोबा इल वेटरनरी यूनिट (MVUs) वाहनों को जिला प्रशासन के सहयोग माननीय श्री मोहम्मद अकबर, कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा हरी झंडी दिखा कर गौठानों के लिए रवाना किया गया।