Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


निगम प्रशासन ने 04 कर्मचारियों को दी स-सम्मान विदाई

भिलाई भिलाईनगर ।  62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 04 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को...

Also Read

भिलाई



भिलाईनगर ।  62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 04 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा करते हुए सभी को सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए। 

राजस्व अधिकारी प्रीति सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए।

62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम भिलाई के श्री तीरथ राम यादव आ0 श्री कंगलू राम यादव पम्प सहायक, श्री सुदामा प्रसाद सोनी आ0 स्व0 लोचन प्रसाद सोनी चैकीदार, श्री पुरूषोत्तम चन्द्राकर आ0 स्व0 मगन लाल चन्द्राकर हेल्पर, श्री इंदल आ0 श्री भुनेश्वर सफाई कामगार सहित 04 कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर बिदाई दी गई। बिदाई समारोह में निगम के  बसंत देवांगन, संजय शर्मा, अजय शुक्ला, राजेश पालवे, सीताराम, मनीष चंद्राकर, हंसराज, अप्पा राव सहित  अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।