Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सुपेला में तीन लड़कों ने की रास्ता रोक कर लूट,दबंगई दिखाते हुए रात्रि में रास्ता रोककर मारपीट कर लूट का मामला, सभी आरोपी गिरफ्तार

  *👉पुलिस की सक्रियता से लूट के आरोपी गिरफ्तार *👉सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही* *👉01 सोने का चैन कीमती 60,000 रूपये जप्त* भिलाई । असल बात...

Also Read

 

*👉पुलिस की सक्रियता से लूट के आरोपी गिरफ्तार

*👉सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

*👉01 सोने का चैन कीमती 60,000 रूपये जप्त*

भिलाई ।

असल बात न्यूज़।।   

रामनगर सुपेला में तीन युवकों ने मिलकर अपने घर जा रहे युवक को पैसे की मांग करते हुए रास्ता रोककर लूट लिया। आरोपी युवकों ने पीड़ित के साथ जमकर मारपीट भी की और उसकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इनमें से एक आरोपी हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहा है तथा अभी कुछ दिन पहले पैरोल पर बाहर आया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सोने की चैन भी बरामद कर ली है।

        

         प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 4 सितंबर की रात लगभग 12:00 बजे की है। प्रार्थी इन्द्रपाल सिंह निवासी राम नगर सुपेला से अपने घर जा रहा था। वह स्पर्श अस्पताल सुपेला के पास पहुंचा था उसी दौरान आरोपी पृथ्वी, दयाल, शुभम एवं रोहित के द्वारा रास्ता रोककर धमकाते हुए पैसे की मांग करने लगे। प्रार्थी द्वारा मना करने पर मारपीट कर चोट पहुंचाते हुए गले में पहने सोने के चैन को लूट कर भाग गए थे। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में मारपीट, लूट का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। 

    पुलिस अधीक्षक  दुर्ग,  शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर,  संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर,  विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों में शत-प्रतिशत बरामदगी कर त्वरित निराकरण करने का निर्देश प्राप्त है। प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराते ही सुपेला पुलिस सक्रियता दिखाते हुए  संदेहियों के पता तलाश में जूट गई।  संदेही  दयाल प्रकाश यादव उर्फ राजू, शुभम गुप्ता उर्फ पेठा,  पृथ्वी सिंह को राम नगर मुक्तिधाम तालाब के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए लूट की गई सोने की चैन कीमती 60,000 रूपये पुलिस को जप्त कराया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी दयाल प्रकाश यादव उर्फ राजू हत्या के मामले में सजा काट रहा है। जो पैरोल में बाहर आया था। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।

  इस  कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, उप निरी. रजनीकांत दीवान, प्र.आर. संतोष शर्मा, आर रवि साव, सुरेन्द्र पटेल, सूर्यप्रताप सिंह, श्यामजी मिश्रा का विशेष योगदान रहा।