Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कबीरधाम जिले के सात नगरीय निकायों के 110 वार्डो में चला सामूहिक स्वच्छता अभियान, कलेक्टर, एसपी, डीएफओ,नपा अध्यक्ष सहित आम नागरिकों, गणमान्य नागरिकों कवर्धा के वार्डो में पहुंचकर स्वच्छता में शामिल हुए- कवर्धा नगर पालिका के 27 वार्डो में चला सामूहिक स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से की थी श्रमदान की अपील

 कवर्धा कवर्धा, स्वच्छता ही सेवा अभियान और स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर आज जिले के सभी नगरी निकायों के सभी वार्डों में स्वच्छता अभिय...

Also Read

 कवर्धा




कवर्धा, स्वच्छता ही सेवा अभियान और स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर आज जिले के सभी नगरी निकायों के सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के सुधा वाटिका में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, वन मंडलाधिकारी श्री चुड़ामणि सिंह योग आयोग के सदस्य श्री गणेशनाथ योगी, श्रीमती गंगोत्री योगी, पार्षद श्री मोहित महेश्वरी, श्री सुनील साहू, एल्डरमैन श्री दलजीत पाहुजा, श्री कौशल कौशिक, श्री राजकुमार तिवारी, श्री संतोष नामदेव, श्रीमती तारिनी ठाकुर, सीएमओ श्री नरेश वर्मा सहित नर्सिंग कॉलेज के छात्राएं, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, गणमान्य नागरिक शामिल हुए। 

स्वच्छता ही सेवा अभियान और स्वच्छता श्रमदान अभियान कवर्धा नगर पालिका के अलावा स्वच्छता अभियान। जिले के सभी नगर पंचायत पंडरिया, पाण्डातराई, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पिपरिया, इंदौरी के वार्डों में सार्वजनिक स्थलों जैसे चौक चौराहा, गलियां, तालाब, धार्मिक स्थलों और कार्यालय की भी सफाई की गई। इसी तरह सभी जनपद पंचायतों के एक-एक ग्राम पंचायत में  विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। 

विदित है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 01 अक्टूबर को स्वच्छता श्रमदान अभियान के अवसर पर समस्त नागरिकों को समय निकालकर श्रमदान के इस अभियान में सहयोग की अपील की थी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती 02 अक्टूबर के अवसर पर राज्य के हर गली मोहल्ले को सेवाग्राम बनाने में अपना योगदान देने के लिए प्रयास करने का आव्हान किया था। छत्तीसगढ़ राज्य को लगातार स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार प्राप्त हुआ है, जिससे स्वच्छता का छत्तीसगढ़ मॉडल सफल हो रहा है। हर नगरीय निकाय ने स्वच्छता अभियान के लिए हर वार्ड में स्थलों का चयन किया था। 


कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कहा कि 02 अक्टूबर महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस पर राज्य शासन के निर्देश पर कबीरधाम जिले के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में आज शहर के सार्वजनिक उद्यान में यह अभियान चलाकर विशेष साफ-सफाई की गई। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों को हमेश सजग रहना चाहिए। जिले के हर नागरिक, हर परिवार को भी अपने घर के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर समय-समय पर श्रमदान करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण एंव संवर्धन के लिए समाज को भी आगे आने की जरूरत है। हमे प्लास्टिक, पॉलिथिन की उपयोगिता नहीं करना चाहिए। इसके जगह हमे कपड़े और जूट से बने थैला का उपयोग करना चाहिए। 


नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा ने कहा कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आवह्न पर स्वच्छता ही सेवा अभियान आज कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के काली गार्डन में चलाया गया। कवर्धा नगर पालिका को स्वच्छ बनाने के लिए शहर के वार्ड 01 से लेकर 27 वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन, बुजुर्ग, जनप्रतिनिधियों, मडिया साथी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी सहभागिता निभाई है। 


कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के इन वार्डो में चला स्वच्छता ही सेवा अभियान


कवर्धा नगर पालिका के सीएमओ श्री नरेश वर्मा ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कवर्धा नगर पालिका परिषद के वार्ड 1 राम नगर, वार्ड 2 मॉ कर्मा वार्ड, 3 कैलाश नगर, 4 संत रविदास नगर, 5 दीनदयाल वार्ड, 6 महामाया वार्ड, 7 डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड, 8 शंकर नगर, 9 सतबहिनिया वार्ड, 10 मठ वार्ड, 11 बुढ़ा महादेव वार्ड, 12 रामजानकी वार्ड, 13 महबुब शाह दातार वार्ड, 14 शक्ति वार्ड, 15 मारूति वार्ड, 16 मॉ दन्तेश्वरी वार्ड, मिनीमाता वार्ड, 18 गुरूघासी दास वार्ड, 19 मॉ शीतला वार्ड, 20 राधा कृष्ण वार्ड, 21 बहादुर गंज वार्ड, 22 महाराणा प्रताप वार्ड, 23 गुरूगोविन्द सिंह वार्ड, 24 मॉ काली वार्ड कवर्धा, 25 ठाकुर देव चौक, 26 गुरू गोविन्द सिंह वार्ड और वार्ड 27 मॉ विंध्यावासिनी वार्ड कवर्धा में अभियान चलाया गया।