Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू ने दी चुनौती : धान खरीदी पर झूठ न बोलें, आरोप सच हैं तो आंकड़े बताएं : हो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी : देश को बताएं - 20 लाख करोड़ के पैकेज का क्या हुआ ?

दुर्ग - उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाले अनुराग सिंह ठाकुर जिस एप को लांच कर रहे , उस भू पे एप से पौने पांच साल में छत्तीसगढ़ के किसानों-म...

Also Read

दुर्ग


- उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाले अनुराग सिंह ठाकुर जिस एप को लांच कर रहे , उस भू पे एप से पौने पांच साल में छत्तीसगढ़ के किसानों-मजदूरों समेत हर वर्ग को मिला लाभ                                                                                                                                   

- गरीबों, किसानों, भूमिहीनों, आदिवासियों और बेरोजगारों के हित में सबसे ज्यादा कल्याणकारी योजनाएं लागू करने में देश में टॉप पर है भूपेश सरकार  

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान को झूठ का पुलिंदा बताते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि बड़े पदों पर आसीन लोगों को देश की जनता से झूठ नहीं बोलना चाहिए। राजेंद्र ने कहा कि अनुराग ठाकुर को पता ही नहीं है कि जिस भू पे एप को अभी लांच करने की बात कर रहे हैं, उस एप से 2018 से ही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार करोड़ों नागरिकों को लाभ मिल रहा है।


राजेंद्र ने कहा कि भू पे से सबसे पहले छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ हुआ। उसी एप से किसानों की जलकर की राशि माफ कर दी गई। भू पे से मजदूरों को सात हजार रुपए सालाना सहायता दी जा रही है। बेरोजगार युवाओं को हर माह ढाई हजार रुपए बेरोजगारी भत्ते की राशि भी भू पे एप से दी जा रही है। गो पालकों, स्वसहायता समूहों  से जुड़ी लाखों महिलाओं को भी भू पे एप से गोबर खरीदी की राशि दी गई।


इसी भू पे एप से देश में सबसे ज्यादा कीमत पर छत्तीसगढ़ के किसानों से धान खरीदी हो रही है। छत्तीसगढ़ के नागरिकों को हाफ बिजली बिल की छूट मिल रही है। इसी एप से धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स पर सस्ती दरों में दवाइयां मिल रही है। भू पे एप से ही आदिवासियों से 67 वनोपज की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है।


राजेंद्र ने कहा कि भू पे एप से छत्तीसगढ़ के हर वर्ग को समग्र विकास किया गया। हर वर्ग को आर्थिक रूप से राहत दी गई। सामाजिक आर्थिक उत्थान किया गया। अनुराग ठाकुर शायद अब तक अंबानी और अडानी की सुध लेते रहे, इसी लिए उन्हें पता ही नहीं चला कि छत्तीसगढ़ की जनता को पिछले पौने पांच साल से भू पे एप से आर्थिक रूप से सहायता मिल रही है।     


राजेंद्र ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को छत्तीसगढ़ सरकार पर झूठे आरोप लगाने की बजाय देश की जनता को 20 लाख करोड़ के पैकेज का सच बताना चाहिए। कोरोना काल में 2020 में इस पैकेज की घोषणा की गई थी। अनुराग बताएं कि इस राशि से छत्तीसगढ़ में कितने किसानों, मजदूरों को फायदा मिला। इस पैकेज से कितने बेरोजगारों को रोजगार मिला ? राजेंद्र ने कहा कि 20 लाख करोड़ का पैकेज  कहां गया, इसका खुलासा किया जाना चाहिए ? कहीं ऐसा तो नहीं कि ये रकम अंबानी अडानी के खाते में ट्रांसफर कर दी गई हो।


राजेंद्र ने कहा कि रमन सरकार ने वादा करने के बावजूद 2015-16 और 2016-17 में किसानों को बोनस नहीं दिया। रमन सरकार के कार्यकाल का बकाया बोनस भुगतान करने सीएम भूपेश बघेल तैयार हैं। लेकिन, इसके लिए मोदी सरकार अनुमति नहीं दे रही है। भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को चिट्‌ठी लिखी है लेकिन इसका जवाब तक नहीं गया। अनुराग ठाकुर को बताना चाहिए कि केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में रमन सरकार होने के बावजूद किसानों को दो साल तक बोनस क्यों नहीं दिया ? भाजपा की डबल इंजिन सरकार ने किसानों से दगाबाजी क्यों की ?


राजेंद्र ने कहा कि किसानों से धान खरीदने का दावा करने वाले अनुराग ठाकुर अगर सच बोल रहे हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि असम, महाराष्ट्र, हरियाणा, यूपी, एमपी में किसानों से किस दर पर कितना धान खरीदा जा रहा है। इन राज्यों के कितने किसानों के खाते में मोदी सरकार ने धान खरीदी की रकम का भुगतान किया है ? वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के लिए बेहतर यही होगा कि वे आंकड़ों के साथ आरोप लगाएं। हवा हवाई आरोपों से भाजपा की दाल नहीं गलने वाली।