Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


मां दंतेश्वरी देवी का दर्शन करने जा रहे दो श्रद्धालुओं को बाइक सवार ने ठोकर मारी, दो घायल तीन घायल

  कोंडागांव ।  असल बात न्यूज़ ।।   मां दंतेश्वरी देवी का दर्शन करने जा रहे  श्रद्धालुओं की एक टीम को आज एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिसमें द...

Also Read

 कोंडागांव ।

 असल बात न्यूज़ ।।  

मां दंतेश्वरी देवी का दर्शन करने जा रहे  श्रद्धालुओं की एक टीम को आज एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिसमें दो श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों में से एक का पैर टूट जाने की जानकारी मिली है। घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार अत्यंत  तेज रफ्तार में था और घटना में उसे भी गंभीर चोटे आई है। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घायलों में से एक का नाम रामदास उम्र 32 वर्ष निवासी पलौरा बताया गया है। जिस घायल की छुट्टी दे दी गई है उसका नाम बालचंद बघेल बताया गया है। जानकारी के अनुसार पलौरा गांव से 22 युवाओं की टीम मां दंतेश्वरी देवी का दर्शन करने आज सुबह निकाली थी। 

जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री लता उसेंडी के समर्थकों को घटना के बारे में जानकारी मिली तो उनके कई समर्थकों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के हाल-चाल के बारे में जानकारी ली है।