Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
Sunday, March 16

Pages

Classic Header

Top Ad

ब्रेकिंग :

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी, दूसरी लिस्ट में 53 प्रत्याशियों के नाम घोषित

  छत्तीसगढ़।  असल बात न्यूज़।।   कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के लिए अपने प्रत्याशी की दूसरी सूची जारी कर दी  है। इसमें 53 प्रत्याशियों के न...

Also Read

 





छत्तीसगढ़।

 असल बात न्यूज़।।  

कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के लिए अपने प्रत्याशी की दूसरी सूची जारी कर दी  है। इसमें 53 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। दुर्ग विधानसभा सीट से अरूण वोरा का टिकट दे दी गई है। जिस तरह से टिकट वितरण किया गया है उसे देखकर कहा जा सकता है कि इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कि काफी कुछ चली है और उनके कई पसंदीदा उम्मीदवारों को टिकट दे दी गई है। अहिवारा विधानसभा सीट से निर्मल कोसरे और धरसीवा सीट से श्रीमती छाया वर्मा उनकी पसंद के उम्मीदवार बताए जा रहे हैं जिन्हें टिकट मिल गई है।  अंबिकापुर संभाग के अंतर्गत  आने वाले कई  विधायकों की टिकट कट गई है। कांग्रेस ने पहले चरण में राज्य में जहां चुनाव होने जा रहे हैं उसमें से जगदलपुर विधानसभा सीट के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा अभी तक नहीं की थी जिसकी घोषणा आज कर दी गई है और जगदलपुर विधानसभा सीट से जितिन जायसवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। 

राजनीतिक विश्लेषको की नजर अंबिकापुर संभाग की विधानसभा सीटों की ओर काफी अधिक लगी रही है। इस संभाग की विधानसभा सीटों पर कांग्रेसी खेमें में अंदरुनी तौर पर ही जिस तरह से खींचतान मची हुई थी उसे अंदाजा लगाया जा रहा था कि यहां कई विधायकों की टिकट कर सकती है।जब पार्टी के द्वारा टिकट की घोषणा कर दी गई है तब ये आशंकायें सच दिख रही है। प्रतापपुर सुरक्षित सीट से पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम  को टिकट नहीं दी गई है,कांग्रेस ने उनकी जगह श्रीमती राजकुमारी मरावी को चुनाव मैदान में उतारा है। कहां जा सकता है कि यहां कांग्रेस का काफी बड़ा निर्णय है। प्रेमसाय पार्टी के काफी वरिष्ठ विधायक थे इस बार उन्हें टिकट नहीं दी गई है। यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उन्हें मंत्री पद से भी हटा दिया गया था। अब उन्हें टिकट भी नहीं दी गई है इसका चुनाव परिणाम पर क्या असर पड़ सकता है राजनीतिक विश्लेषकों के द्वारा   इसको लेकर प्रयास लगाए जा रहे हैं। वही इस संभाग में विधायक बृहस्पति सी और विधायक चिंतामणि महाराज की टिकट भी काट दी गई है। अपने पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल के दौरान यह दोनों विधायक काफी चर्चा में रहे हैं। कहा जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव से इन दोनों विधायकों की लगातार पट नहीं रही थी जिसका उन विधायकों को अब खामियाजा भुगतना पड़ा है। बृहस्पति सिंह वहां की रामानुजगंज सीट से विधायक थे कांग्रेस ने उनकी जगह अब डॉक्टर अजय तिर्की को टिकट दे दी है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से कद्दावर माने जाने वाले नेता रामविचार नेताम को चुनाव मैदान में उतारा है। चिंतामणि महाराज सांमरी सुरक्षित सीट से विधायक थे इस बार उनकी जगह विजय पैकरा को टिकट दी गई है। कांग्रेस ने मनेंद्रगढ़ और प्रेम नगर में भी अपने प्रत्याशियों को बदल दिया है। प्रेम नगर सीट से श्रीमती अंबिका सिंहदेव की टिकट काटकर खेलसाय सिंह और महेंद्रगढ़ से डॉ विनय जायसवाल की टिकट काटकर रमेश सिंह को टिकट दे दी है। 

कांग्रेस पार्टी ने इस बार छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित सेट रायपुर दक्षिण से पूर्व विधायक महंत रामसुंदर दास को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के बृजमोहन अग्रवाल विधायक हैं और इस बार भी चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी ने रायपुर ग्रामीण सीट से सतनारायण शर्मा के सुपुत्र पंकज शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है तो वहीं रायपुर पश्चिम सीट से विकास उपाध्याय को फिर से चुनाव मैदान में रिपीट किया गया है।








विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का बेमेतरा विधायक दीपेशसाहू ने...

शोषितों, पीड़ितों, कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने हेत...

‘‘बस्तर पंडुम ’’ के विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 17 मार्च से

नगर पालिका परिषद जशपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का...

सड़क दुर्घटना में मृत ऋचा कौशिक का अंतिम संस्कार, भाजपा नेत्...

ऋचा कौशिक का शव पोस्टमार्टम के बाद भिलाई घर लाया गया,अंतिम स...

कंगेन वाटर के सेल्स एंड सर्विस की सुविधा अब भिलाई में भी

सांसद विजय बघेल से जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्...

नक्सल प्रभावित गांव के 75 घरों में पहली बार पहुंची बिजल...