Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य और तमोर पिंगला के नो गो एरिया को संकुचित कर क...

Also Read

रायपुर






प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में हसदेव अरण्य और तमोर पिंगला के नो गो एरिया को संकुचित कर केंद्र की मोदी सरकार ने कोल माइनिंग शुरू की। मोदी सरकार आने के बाद देश के भीतर पहली बार कमर्शियल माइनिंग शुरू किया। कोल इंडिया लिमिटेड और एसईसीएल जैसे नवरत्न कंपनियों में खदान का काम अडानी को दिए गए। नो गो एरिया को संकुचित कर अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने 2006 के वन अधिकार अधिनियम को शिथिल किया, आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन के अधिकार से वंचित किया। परसा कोल ब्लॉक सहित हसदेव अरण्य क्षेत्र के पांच कोल ब्लाकों का आबंटन निरस्त करने के लिये भूपेश बघेल सरकार ने विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर 27 जुलाई 2022 को केंद्र की मोदी सरकार को भेजा है लेकिन 1 साल से अधिक समय से उस पर भी मोदी सरकार मौन है। असलियत यही है कि मोदी सरकार का फोकस अपने मित्रों के लाभ पर है, और छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधनों को अडानी को सौपना चाहती है। बलात्कार होता था। उस दौरान एनसीआरबी के अनुसार छत्तीसगढ़ 5वें नंबर पर था। झलियामारी आश्रम में 7-13 वर्ष के बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुये थे। जब हमारी सरकार आयी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की बागडोर संभाली, कांग्रेस सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को अधिक महत्व दिया। कड़े कानून, कड़े कार्यवाही किया। महिलाओं के खिलाफ जुर्म में 68 प्रतिशत की कमी आयी। छत्तीसगढ़ महिला अत्याचार में 5वें नंबर से 17वें नंबर पर है। इतने कड़े कानून बनाये है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करेंगे तो उनको सरकारी नौकरी नहीं दी जायेगी।

महिलाओं को सशक्त करने का भी काम किया। महिला स्वसहायता समूह का 19 करोड़ से अधिक का कर्ज माफ किया। गोधन न्याय योजना के साथ महिला समूहों को जोड़ने का काम किया।

छत्तीसगढ़ के बच्चे, युवा नये पीढ़ी, छत्तीसगढ़ महतारी का नाम यही रौशन करेंगे लेकिन सबसे बड़ा वार रमन सिंह ने 15 साल में छत्तीसगढ़ में बच्चों के भविष्य पर किया था। रमन सरकार के 15 साल के कुशासन मे 3000 स्कूलों को बंद करने का काम किया। 52000 शिक्षक पद थे जिसमें 12000 व्याख्याता पद खाली थे। मिड-डे मिल में बच्चों के खाने में घपला किया। फर्जी आंकड़े दिखाकर पैसा खा गये। बच्चों के खाना में स्केम किया। कई जगह पर बच्चों की मौत भी हो गयी।

जब पढ़ेगा छत्तीसगढ़ तभी बढ़ेगा छत्तीसगढ़। कांग्रेस की सरकार, भूपेश बघेल की सरकार ने बंद स्कूल को खोलने का काम किया। बस्तर में 400 से अधिक स्कूल वापिस खोलने का काम किया। इसके साथ ही नये स्कूल खोलने का काम किया। हिन्दी मीडियम 727 से अधिक स्वामी आत्मानंद स्कूल 727 खोले, अंग्रेजी की पढ़ाई मुफ्त कराते है। सशक्त बनेंगे सवाल पूछेंगे तभी तो आगे जायेंगे। तभी तो छत्तीसगढ़ महतारी का नाम रौशन होगा। रमन सिंह नहीं चाहते थे कि यहां के बच्चे पढ़े। उन्होंने शिक्षा का अधिकार छिना। कांग्रेस की सरकार ने शिक्षा का अधिकार दिया। 12 वीं कक्षा तक बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलती है। नर्सरी शिक्षा आंगनबाड़ी में शुरू किया।

रमन सरकार के गलत नीति के कारण विरासत में 22 प्रतिशत बेरोजगारी दर मिला था लेकिन आज कांग्रेस सरकार 5 साल में छत्तीसगढ़ देश में बेरोजगारी दर आधा प्रतिशत सबसे कम है। बेरोजगारी भत्ता देने का काम किया जिसके तहत 1 लाख 32 हजार 730 बेरोजगार लोगों को बेरोजगारी भत्ता मिला है जिसकी कुल राशि 183 करोड़ से ज्यादा है केवल 6 माह के अंदर दिया है।

पांच साल पहले छत्तीसगढ़ एयरपोर्ट पर उतरते ही सबसे पहला नक्सल का डर लगता था। आज हम एयरपोर्ट पर उतरते है तो सबसे पहले दर्शन छत्तीसगढ़ महतारी और कौशल्या माता की होती है। आज छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका, प्रभु श्रीराम का ननिहाल, छत्तीसगढ़ महतारी और राम वन गमन से पहचाना जाता है।

आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास चाहे तीजा पोरा हो, चाहे हरेली हो, विश्व आदिवासी दिवस हो, प्रदेश से आकर उनके निवास पर मिलते है। तीजा, पोरा, कर्मा जयंती आदि पर छुट्टी दिया जाता है।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेंद्र वर्मा, जयवर्धन बिस्सा, प्रवक्ता अजय गंगवानी, सत्यप्रकाश, परवेज अहमद, विकास विजय बजाज उपस्थित थे।