Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी ने दाखिल किया नामांकन,,केशकाल से चार और कोण्डागांव से दो अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नाम निर्देशन पत्र

कोण्डागांव । असल बात न्यूज़।।    कोंडागांव जिले में  राजनीतिक सरगर्मी  आज दिनभर  काफी तेज रही।भाजपा की कोंडागांव की प्रत्याशी सुश्री लता उसे...

Also Read


कोण्डागांव ।

असल बात न्यूज़।।   

कोंडागांव जिले में  राजनीतिक सरगर्मी आज दिनभर काफी तेज रही।भाजपा की कोंडागांव की प्रत्याशी सुश्री लता उसेंडी और केशकाल के प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम ने भी आज भारी भीड़ के साथ कलेक्टरोट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।इनके अलावा केशकाल विधानसभा से चार और कोंडागांव विधानसभा से दो अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। नामांकन भरने के दौरान भारतीय जनता पार्टी की यहां बड़ी सभा भी हुई और शहर में रैली निकली, जिसमें पूरे जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इससे पूरा राजनीतिक माहौल काफी सरगम नजर आया।


 केशकाल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के नीलकंठ टीकाम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से संतराम नेताम, आम आदमी पार्टी से जुगल किशोर बोध व बलदेव नेताम ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। वहीं कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की लता उसेण्डी तथा सर्व आदि दल के ज्ञान प्रकाश कोर्राम ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। 


  • ... 


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता