Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक संपन्न- पार्टी की जीत का सूत्रधार कार्यकर्ताओं की मेहनत से तय होगी - उदय भाई कांगड़, कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से विधानसभा में जीत सुनिश्चित- गजेंद्र यादव, मेरा बूथ सबसे मजबूत के मूल मंत्र के नारे के साथ आप सभी अपने-अपने बूथ पर जुट जाए- जितेन्द्र वर्मा

दुर्ग दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्य...

Also Read

दुर्ग





दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से राजकोट गुजरात के विधायक उदय भाई कांगड़, दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव, दुर्ग शहर विधानसभा संयोजक कांतिलाल बोथरा, महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, विधानसभा सह संयोजक राजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।


मुख्य वक्ता गुजरात राजकोट के विधायक उदय कांगड़ ने इस अवसर पर कहा कि हर कार्यकर्ता अपने आप में अनमोल है, जिन्होंने कई चुनाव लड़े और लड़वाए है, उनका चुनावी मैनेजमेंट और उनके अनुभव के आधार पर हम सभी चुनाव लड़ेंगे और जीत सुनिश्चित करेंगे। जिस तरह केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार जरूरी है उसी प्रकार प्रदेश में भी भाजपा की सरकार जरूरी है क्योंकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झूठ बोलने में इतने माहिर है कि इसका उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया, ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंकना है।


 आयोजित बैठक में दुर्ग शहर में निवासरत भारतीय जनता पार्टी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक में उपस्थित नेताओं के द्वारा विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने जुटने का आहवान किया एवं आवश्यक टिप्स दिए।


भाजपा दुर्ग शहर विधानसभा प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने कहा कि दुर्ग शहर के प्रत्येक कार्यकर्ता संघर्षशील है और संघर्ष का गौरवशाली इतिहास दुर्ग शहर का प्रत्येक भाजपा का कार्यकर्ता लिखता आया है। स्व. हेमचंद यादव ने जब 1998 में चुनाव लड़ा तो विभाजित मध्य प्रदेश में एक कहावत होती थी कि 320 सीटों विधानसभा की होती है लेकिन उसे 319 सीट माने लेकिन उसे स्वर्गीय हेमचंद यादव ने आप सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत इस किले को ढहा दिया। प्रत्येक दायित्वधारी कार्यकर्ता अपनी प्रतिभा के अनुरूप अपने दायित्व के अनुरूप पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मेरी घोषणा के पश्चात कार्य में जुट चुका है और वे लगातार पार्टी के पक्ष में मतदान हेतु घर-घर संपर्क अभी कर से रहे है मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप अपना प्रयास तेज करते हुए किसी भी प्रकार के आदेश के बिना पार्टी के पक्ष में मतदान हेतु अपना कार्य करें क्योंकि आपका मेहनत ही पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगा और प्रदेश में भी सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा


दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि टिकट वितरण के पश्चात चुनावी बिगुल पूरी तरह से फुका जा चुका है भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस के 100 कार्यकर्ता के बराबर है। कांग्रेस पार्टी के 5 साल के कुशासन को आप आम जनमानस के बीच लेकर जाएं। आम जनमानस सिर्फ आपके पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी के द्वारा जिस भी कार्यकर्ता को जो दायित्व दिया जाएगा उसे वह पूर्ण करेगा।


बैठक को विधानसभा संयोजक कांतिलाल बोथरा एवं नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने किया और आभार जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया।

    मंचासिनों में जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, अल्का बाघमार, के एस चौहान अरविंदर सिंह खुराना, कांतिलाल जैन, मंत्री आशीष निंमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, प्रवक्ता दिनेश, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढई विजय ताम्रकार डॉ सुनील साहू सुनील अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ शरद अग्रवाल मनोज अग्रवाल शारदा गुप्ता नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर, मंडल महामंत्री रीता मेश्राम सैयद आसिफ अली मनमोहन शर्मा श्याम शर्मा कृष्ण निर्मलकर पोषण साहू नरेश शर्मा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला संयोजिका बानी सोनी  पार्षद शिवेंद्र परिहार कुमारी साहू चमेली साहू शेखर चंद्राकर नरेंद्र बंजारे शंभू पटेल धर्मेंद्र यादव महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मौसमी ताम्रकार रोशनी साहू झरना वर्मा मंडल महामंत्री तनुजा बघेल अंजू तिवारी प्रीति साहू शाहित बड़ी संख्या में विधानसभा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।