Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


Congress के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के घोषित किए गए उम्मीदवार

  छत्तीसगढ़।  असल बात न्यूज़।    कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची आज सामने आई है। इसमें अभी छत्तीसगढ़ के 30 उम्मीदवारों का नाम घोषित किए...

Also Read

 



छत्तीसगढ़। 

असल बात न्यूज़।   

कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची आज सामने आई है। इसमें अभी छत्तीसगढ़ के 30 उम्मीदवारों का नाम घोषित किए जाने की जानकारी सामने आई है। यह सूची आज सुबह सामने आई है। इसमें प्रथम चरण में जहां चुनाव हो रहे हैं वहां के लगभग सभी उम्मीदवारों का नाम  घोषित कर दिया गया है। पार्टी ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार का नाम अभी रोक के रखा है। पाटन विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उम्मीदवार बनाया गया है तो वही  दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू  प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद अकबर  को टिकट दी गई है। 

कांग्रेस ने अपनी पहली जो सूची जारी की है उसमें प्रदेश के सभी मंत्रियों को टिकट दे दी गई है। मंत्री गुरु रुद्र कुमार की टिकट में फेरबदल किया गया है उन्हें इस बार अहिवारा की जगह नवागढ़ से प्रत्याशी बनाया गया है। राजनीतिक गलियारों में गुरु रुद्र कुमार की टिकट को लेकर काफी पहले से कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे तथा ऐसा अनुमान था कि उनके चुनाव लडने के क्षेत्र में इस बार फेरबदल हो सकता है। हालांकि उन्होंने अहीवारा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।

कांग्रेस की जो पहली सूची सामने आई है उसमें छत्तीसगढ़ से 30 उम्मीदवार, मध्य प्रदेश से 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। राजनीतिक विश्लेषको  की नजर बस्तर संभाग की सीटों पर लगी हुई थी कि यहां कांग्रेस क्या कोई फेरबदल करती है अथवा नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतरती है। इस संभाग की विधानसभा सीटों के बारे में बात करें हम तो यहां कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को चुनाव मैदान में उतार दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को चित्रकूट विधानसभा से टिकट दी गई है। कांग्रेस ने कांकेर अंतागढ़ और चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रत्याशियों को बदल दिया है। कांकेर से पहले कांग्रेस के शिशुपाल शोरी विधायक थे लेकिन उनकी टिकट काट दी गई है उनकी जगह शंकर ध्रुव को टिकट दी गई है। अंतागढ़ से विधायक अनूप नाग की टिकट काटकर रूप सिंह पोटाई को टिकट दी गई है। वैसे रूप सिंह पोटाई यहां से चर्चित नाम रहे हैं । कांग्रेस ने अभी यहां जगदलपुर विधानसभा सीट की टिकट रोक दी है जिसको लेकर भी काफी चर्चाएं हो रही है।

बस्तर संभाग की अन्य सीटों से कांग्रेस ने निम्न उम्मीदवारों को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने भानु प्रतापपुर सीट से सावित्री मांडवी, कांकेर से शंकर ध्रुव, केशकाल विधानसभा सीट से संतराम नेताम, हाई प्रोफाइल सीट कोंडागांव से मोहन मरकाम, नारायणपुर विधानसभा सीट से चंदन कश्यप, बस्तर से लखेश्वर बघेल, दंतेवाड़ा विधानसभा सीट से के छविंदर महेंद्र कर्मा, बीजापुर से विक्रम मांडवी, और कोंटा विधानसभा सीट से कवासी लखमा को टिकट दी है। 

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा थी कि, कांग्रेस इस बार अपने कुछ मंत्रियों की टिकट भी काट सकती है लेकिन अभी जो पहली लिस्ट आई है उसमें सभी मंत्रियों को टिकट दी गई है किसी भी मंत्री का टिकट कटा नहीं है। उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को अंबिकापुर और अमरजीत  भगत को सीतापुर, मंत्री जय सिंह अग्रवाल को कोरबा और उमेश पटेल को खरसिया से विधानसभा क्षेत्र से टिकट दी गई है।

कांग्रेस ने हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से गिरीश देवांगन को अपना उम्मीदवार बनाया है। उनका चुनाव मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से सीधा मुकाबला होगा। खैरागढ़ विधानसभा सीट से यशोदा साहू को टिकट दे दी गई है जोकि पिछली बार उपचुनाव में जीत हासिल कर विधायक बनी थी।

असल बात न्यूज़ ने दो दिन पहले यह संभावना जाहिर की थी कि कांग्रेस की टिकट दो दिन बाद आ सकती है और आज सुबह-सुबह कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामों की सूची का कांग्रेस को ही नहीं आम लोगों को भी बेसब्री के साथ इंतजार था और इन प्रत्याशियों की घोषणा से पूरे छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी  काफी तेज हो गई है।


  • ..... 


    असल बात न्यूज़

    खबरों की तह तक,सबसे सटीक,सबसे विश्वसनीय

    सबसे तेज खबर, सबसे पहले आप तक

    मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित पत्रकारिता