Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


विधानसभा चुनाव एवम त्योहारी सीजन के मद्देनजर केंद्रीय सशस्त्र बल एवम पुलिस का विशाल पैदल मार्च

  ▪️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  राम गोपाल गर्ग के द्वारा सुपेला एवम दुर्ग क्षेत्र में  केंद्रीय सशस्त्र बल के साथ किया गया पैदल मार्च ▪️ आम...

Also Read

 

▪️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  राम गोपाल गर्ग के द्वारा सुपेला एवम दुर्ग क्षेत्र में  केंद्रीय सशस्त्र बल के साथ किया गया पैदल मार्च

▪️ आमजनमानस को सुरक्षित माहौल का एहसास कराने  पैदल मार्च 

दुर्ग भिलाई।

असल बात न्यूज़।।

      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग  राम गोपाल गर्ग के द्वारा  विधानसभा चुनाव एवम त्योहारी सीजन के मद्देनजर सुपेला एवम दुर्ग क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र बल के साथ पैदल मार्च किया गया।  सुपेला क्षेत्र के गदा चौक से प्रारंभ पैदल भ्रमण में  300 से अधिक जवान शामिल हुए। इस दौरान  पार्किग व्यवस्था का जायजा लिया गया, जिसके बाद सुपेला चौक, आकाश गंगा तक  पैदल मार्च किया गया।

 दुर्ग क्षेत्र में भी इसी तरह पैदल भ्रमण किया गया। भ्रमण को राजेंद्र प्रसाद चौक दुर्ग से प्रारंभ होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया , असामजिक तत्वों, गुंडे बदमाशो में कानून का डर बनाने हेतु, नशे के खिलाफ कार्यवाही करने, आगामी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान हेतु  तथा आमजनमानस को सुरक्षित माहौल का एहसास कराने बस स्टैंड दुर्ग तक पैदल मार्च किया गया, जिसमें दुर्ग व सुपेला क्षेत्र में करीबन 8 कि.मी. का भ्रमण किया गया। 

              भ्रमण में  नगर पुलिस अधीक्षक सुपेला श्री विश्व दीपक त्रिपाठी नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री मणि शंकर चंद्रा एवम थाना प्रभारीगण व केंद्रीय सुरक्षा बलों के 300 से अधिक जवानों  के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया।