कवर्धा कवर्धा, कबीरधाम जिले मे 1 नवंबर 2023 से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। यह धान खरीदी 31 जनवरी 2024 तक निरंतर चलेगी। प्रति एकड़ 20 क्विंटल...
कवर्धा
कवर्धा, कबीरधाम जिले मे 1 नवंबर 2023 से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। यह धान खरीदी 31 जनवरी 2024 तक निरंतर चलेगी। प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी किया जाना है। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अंर्तगत यह धान खरीदी जिले के 90 समिति के अंतर्गत 108 धान उपार्जन केन्द्रों में होगी। इस वर्ष कबीरधाम जिले में कुल 1 लाख 22 हजार 552 किसानों का, रकबा-1 लाख 22 हजार 386.38 हेक्टेयर का पंजीयन किया गया है। इस वर्ष धान उपार्जन का अनुमानित लक्ष्य 5 लाख 37 हजार 853.00 मे. टन है।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि आज 01 नवंबर 2023 को शाम 4 बजे की स्थिति में कुल 13 उपार्जन केन्द्रों के 46 किसानों द्वारा 2084.80 क्विंटल धान का विक्रय किया गया है। जिले के सभी उर्पाजन केन्द्रो में बायोमेट्रिक मशीन मिलने तक गत वर्ष जैसे ही धान की खरीदी प्रारंभ कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि किसान अपना टोकन समिति से जारी करा सकते हैं साथ ही किसान खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में गत वर्ष अनुसार मोबाईल एप के माध्यम से भी स्वयं टोकन जारी करा सकते है। जिला प्रशासन के निर्देश पर धान खरीदी के तैयारी के लिए जिले के सभी उर्पाजन केन्द्रों में व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। केन्द्रों में साफ-सफाई, पर्याप्त हमाल एवं काटाबांट की व्यवस्था, बारदानों की व्यवस्था आदि के संबंध में समिति प्रबंधकों, उपार्जन केन्द्र प्रभारियों को बैठक के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए गए है। जिले को धान उपार्जन के लिए 5 हजार 470 गठान नया बारदाना प्राप्त हो चुका है तथा 9 हजार 216 गठान प्राप्ति होने को है। पुराने बारदानें के लिए पीडीएस दुकानों से तथा राईस मिलर से समितियों में उपलब्ध कराएं गए है। इस वर्ष किसान अपना नामिनी नामांकित कर धान का विक्रय कर सकता है