Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पूछ रही है देश की जनता - महादेव एप पर बैन क्यों नहीं लगा रही केंद्र की भाजपा सरकार ??? - राजेंद्र साहू , कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के भाजपाई षड्यंत्र का पर्दाफाश

दुर्ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने सवाल किया है कि केंद्र की भाजपा सरकार महादेव एप पर रोक क्यों नहीं लगा रही है? महाद...

Also Read

दुर्ग




प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने सवाल किया है कि केंद्र की भाजपा सरकार महादेव एप पर रोक क्यों नहीं लगा रही है? महादेव एप के मामले में कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बदनाम करने की साजिश करने वाले भाजपा नेता पूरे देश में एक्सपोज हो चुके हैं। दिग्गज भाजपा नेताओं के साथ सट्‌टा एप चलाने वालों की तस्वीरों से भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश हो गया है।  


राजेंद्र ने कहा कि जिस असीम दास के पास से ईडी ने 5 करोड़ रुपए जब्त करने के बाद उसके बयान के आधार पर सीएम भूपेश बघेल का नाम जोड़ा, वो असीम भाजपा पार्षद का खासमखास निकला। महादेव एप चलाने वालों के साथ कई दिग्गज भाजपा नेताओं की तस्वीरों से खुलासा हो चुका है कि सट्‌टा एप को भाजपा का संरक्षण मिला हुआ है।          


राजेंद्र ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से केंद्र की भाजपा सरकार सहित सभी भाजपा नेताओं ने भूपेश सरकार पर अनर्गल और आधारहीन आरोप लगाए हैं। झूठ का प्रपंच फैलाया गया। अफवाह का मायाजाल रचा गया। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने की साजिशें रची गई। देवों के देव महादेव की कृपा कांग्रेस पर बरसी और पहले चरण के मतदान से ठीक पहले महादेव सट्‌टा एप के मामले में दूध का दूध पानी का पानी हो गया।


राजेंद्र ने कहा कि मोदी के साढ़े 9 साल के कार्यकाल और रमन सिंह के 15 साल के राज में एक भी योजना ऐसी नहीं है जिसके दम पर भाजपा चुनाव में जनता के बीच जा सके। दरअसल इतने बड़े कार्यकाल में बीजेपी ने जनकल्याण का कोई काम ही नहीं किया। भूपेश सरकार के कल्याणकारी कार्यों का जवाब न होने के कारण भाजपा ने कांग्रेस को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा। भूपेश सरकार पर आधारहीन आरोप लगाए गए, जिनका सच से कोई वास्ता ही नहीं है।


2014 में केंद्र की सत्ता में आने के बाद से भाजपा लगातार कांग्रेस व अन्य दलों के नेताओं पर ईडी, आईटी, सीबीआई का दबाव बना रही है। भाजपा ने पूर्व में विपक्ष के नारायण राणे, हेमंत बिस्वा सरमा, अजित पवार, शुभेंदु अधिकारी सहित कई नेताओं पर दबाव बनाकर भाजपा प्रवेश कराया। अगर विपक्षी नेता भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं तो उन्हें झूठे केस में फंसाया जा रहा है। ये सारी साजिश देश में पांच राज्यों में हो रहे चुनाव के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर रची जा रही है।


राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल किसान पुत्र हैं। पद संभालने के बाद से उन्होंने छत्तीसगढ़ में रहने वाले लोगों के सम्मान बढ़ाने का काम किया। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही यहां फरा, चीला, मुठिया, चौसेला जैसे छत्तीसगढ़ी खानपान को भी बढ़ावा दिया। छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेल के आयोजन के माध्यम से भौंरा, पिट्‌ठुल, गेड़ी जैसे खेलों को बढ़ावा दिया। इससे प्रदेश की जनता बेहद खुश है।  


भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ का राज्यगीत घोषित किया। भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ की संस्कृति, खानपान और खेलकूद के साथ ही किसानों, मजदूरों, महिलाओं समेत हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए योजनाओं को लागू किया। भूपेश बघेल की योजनाओं के सामने पूरी तरह फेल हो चुकी भाजपा ने इसी वजह से कांग्रेस को बदनाम करने का असफल प्रयास किया है। लेकिन, अब भाजपा पूरे देश में एक्सपोज हो चुकी है।