नारायणपुर, जगदलपुर। असल बात न्यूज़।। नारायणपुर क्षेत्र में आज एक दबंग वरिष्ठ भाजपा नेता की हत्या कर दी गई है। रतन दुबे बीजेपी के वरिष्ठ...
नारायणपुर, जगदलपुर।
असल बात न्यूज़।।
नारायणपुर क्षेत्र में आज एक दबंग वरिष्ठ भाजपा नेता की हत्या कर दी गई है। रतन दुबे बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे जिनकी हत्या कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर संभाग के दौरे पर थे और उसी दिन यह सनसनीखेज घटना हो गई है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार रतन दुबे पर अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे उनकी मृत्यु हो गई। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों की पहचान नहीं की जा सकती है।
छत्तीसगढ़ राज्य में बस्तर संभाग की विधानसभा सीटों पर प्रथम चरण में चुनाव होने जा रहा हैं जिसके लिए तीन दिन बाद मतदान होने वाला है और यहां के सभी विधानसभा सीटों पर अभी चुनाव प्रचार हम पर है। जानकारी मिली है कि श्री दुबे भी चुनाव प्रचार के लिए निकले थे और इसी दौरान उन पर हमला कर दिया गया। चुनाव प्रचार के दौरान यहां यह घटना हो गई है। भाजपा नेता की जिस तरह से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है उसे पूरे क्षेत्र में दहशत तथा शोक का माहौल है। दूसरी और इस पर भी बहस चल रही है कि छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा अब खत्म होते लगी है और यह कुछ क्षेत्रों में सिमट कर रह गई है लेकिन जिस तरह से यह घटना हुई है तो इसकी भी आशंका जाहिर की जा रही है कि कहीं इस घटना में भी नक्सलियों का हाथ तो नहीं है। यह घटना दोपहर में लगभग 2:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उस समय वहां बाजार में चुनावी सभा चल रही थी, तब ही हमला कर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है।
यह सनसनीखेज घटना नारायणपुर के कोसननार गांव में होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि रतन दुबे वहां भाजपा के अत्यंत प्रभावशाली नेता थे तथा अभी वे भाजपा के चुनाव प्रचार के लिए ही निकले थे।
नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का बयान
नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की नक्सलियों द्वारा हत्या होने पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने दुःख जताया साथ ही उन्होंने इसे टारगेट किलिंग बताते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नारायणपुर में भाजपा के हमारे जिला उपाध्यक्ष और कौशलनार क्षेत्र से जनपद सदस्य श्री रतन दुबे जी की हत्या का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य व संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने और भाजपा को डराने के उद्देश्य से लगातार हमारे साथियों की टारगेट किलिंग करवाने वाली कांग्रेस यह समझ ले कि भाजपा डरने वाली नहीं है, छत्तीसगढ़ की जनता हमारे साथ है। बहुत जल्द नक्सलियों के साथ ही हर अपराधी को उल्टा लटकाकर हिसाब लिया जाएगा।