कोंडागांव। असल बात न्यूज़।। कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी में लोगों के प्रवेश करने का सिलसिला लगातार जारी है। पार्टी...
कोंडागांव।
असल बात न्यूज़।।
कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी में लोगों के प्रवेश करने का सिलसिला लगातार जारी है। पार्टी की प्रत्याशी लता उसेंडी के समक्ष आज बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा में प्रवेश कर लिया। सुश्री उसेंडी ने इन युवाओं को पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों पर काम करने की शपथ दिलाई तथा गमछा पहनकर उन्हें पार्टी में प्रवेश कराया।
चुनाव के पहले राजनीतिक दलों में प्रवेश करने वालों की संख्या बढ़ रही है। यहां भाजपा में प्रवेश करने वाले लोगों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है जिसमें महिलाएं और युवा भी बड़ी संख्या में शामिल है। सुश्री लता उसेंडी के समक्ष भाजपा में आज जिन युवाओं ने पार्टी में प्रवेश किया है वे सब यहां के अलग-अलग क्षेत्र से हैं तथा अलग-अलग समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं।
जिन युवाओं में प्रवेश लिया है उनका नाम चंदन मरकाम, बलराम मरकाम, महेश मरकाम, हेमराज पोयाम, विष्णु मंडावी, दिनेश दीवान, दिलीप जैन, तेजू लाल मरकाम, संतोष निषाद, सोमनाथ मरकाम, भारत नाग, मूलचंद मरकाम, गायत्री निषाद, जयमति दीवान, सोनाराम जैन, सोनू राम पोयाम, विजय कोर्राम इत्यादि शामिल है।
इसके अलावा चिलपुटी में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं के भाजपा में प्रवेश करने की जानकारी मिली है।