Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियो को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज की दी शुभकामनाएं

 दुर्ग दुर्ग।गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. इन...

Also Read

 दुर्ग



दुर्ग।गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. इन सभी पुण्य त्योहारों के पावन अवसर पर श्री साहू ने प्रदेशवासियों के सुखी व खुशहाल जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की है. 


श्री साहू ने प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धनतेरस एवं दीपों का महापर्व दीपावली हमारी संस्कृति के जीवन मूल्यों का संवाहक है. यह पावन पर्व भारतीय समाज, देश सहित पूरे प्रदेश में सम्पन्नता एवं समृद्धि लाए यही मेरी ईश्वर से कामना है.


इसी के साथ-साथ श्री साहू ने प्रदेश वासियों को गोवर्धन पूजा और भाई दूज की भी शुभकामनाएं दी है. 


उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारे लोकजीवन से जुड़ा पर्व है। इस दिन गायों की पूजा कर खिचड़ी खिलाई जाती है और गोधन के रूप में अमूल्य चीजों की पूजा कर उनके प्रति श्रद्धा और आभार प्रकट किया जाता है।

 

श्री साहू ने आगे कहा कि भाई–बहनों के अटूट विश्वास का प्रतीक पर्व भाईदूज हम सभी को परस्पर सम्मान, स्नेह, भरोसा और अपनेपन के साथ एक दूसरे के साथ रहने और खुशहाल जीवन व्यतीत करने की सीख देता है