छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़।। 00 विशेष संवाददाता सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो सांसद विजय बघेल भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्...
छत्तीसगढ़।
असल बात न्यूज़।।
00 विशेष संवाददाता
सब कुछ ठीक-ठाक रहा, तो सांसद विजय बघेल भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं। पूरी संभावना है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को नए मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री बनाया जा रहा है और पार्टी की नीति है कि कोई भी व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता है। ऐसे में श्री साव को उपमुख्यमंत्री बन जाने पर प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ना होगा और तब प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त हो जाएगा और राजनीतिक गलियारे में अटकलें हैं कि इस पद की जिम्मेदारी सांसद विजय बघेल को दी जा सकती है।
छत्तीसगढ़ में राजनीतिक गलियारे में अब लगातार फेरबदल होता दिख सकता है। यहां के राजनीतिक परिदृश्य पर पहला बदलाव तो यही है कि अब कांग्रेस की जगह यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। नए मंत्रिमंडल में कई सारे चेहरों को जगह मिलने की संभावना है जो कि वर्तमान में संगठन में विभिन्न पदों पर हैं। इसी वजह से प्रदेश अध्यक्ष का पद भी रिक्त होने की संभावना है। राजनीतिक विशलेषको का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ में अभी प्रदेश अध्यक्ष का पद पिछड़ा वर्ग से ही किसी को देना चाहेगी। ऐसे में इस पद के लिए सांसद विजय बघेल और निवृत्तमान नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। उल्लेखनीय की छत्तीसगढ़ राज्य में राज्य के गठन के बाद से पिछले 23 वर्षों में राजनीतिक गतिविधियों में हमेशा आगे रहने वाले दुर्ग जिले से भारतीय जनता पार्टी का तत्कालीन सांसद ताराचंद साहू के बाद से अभी तक कोई भी प्रदेश अध्यक्ष नहीं बन सका है।इस नियुक्ति में एक बड़ा पेंच यह फंस सकता है कि नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के अधिक नजदीकी माने जाते हैं।
. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के एक साथ शपथ ग्रहण करने की संभावना है। वहीं दो डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी शपथ ले सकते हैं. सूत्रों की मानें तो इनके साथ कैबिनेट मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. प्रदेश के तीनों महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी और केदार कश्यप सरकार का चेहरा हो सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ संगठन में बड़े बदलाव के संकेत हैं. सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ओबीसी वर्ग के नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप सकती है. सूत्रों के मुताबिक नारायण चंदेल या विजय बघेल प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं. बता दें कि 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होना है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री समारोह में शामिल होंगे. साथ ही बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की जानकारी है.