Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सेंट थॉमस महाविद्यालय की अनुष्का का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन

  भिलाई। असल बात न्यूज़।।    सेंट थॉमस महाविद्यालय, रूआबांधा भिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविका अनुष्का सिसोदिया का दिल्ली मे...

Also Read

 भिलाई।

असल बात न्यूज़।।   

सेंट थॉमस महाविद्यालय, रूआबांधा भिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविका अनुष्का सिसोदिया का दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाली रासेयो इकाई की परेड के लिए चयन हुआ है। उल्लेखनीय है कि नवंबर माह में अंतिम चयन प्रक्रिया के अंतर्गत सम्पूर्ण भारत से सभी स्वयंसेविकाओं का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित किया गया था जिसमें परेड, शारीरिक गतिविधि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनुष्का ने अंतिम चयन सूचि में स्थान पाया।

 आगामी एक माह तक अनुष्का दिल्ली में रहकर अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात् 26 जनवरी 2024 को कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में सम्मिलित होगी| महाविद्यालय के मैनेजर बिशप हिस ग्रेस एलेक्सीओस मार यूसेबिओस एवं महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ जोशी वर्गीस ने इस उपलब्धि के लिए अनुष्का को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

 महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम. जी. रोईमोन ने अनुष्का को बधाई देते हुए कहा कि सेंट थॉमस महाविद्यालय के छात्र सदैव राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय को गौरवान्वित करते आये हैं। रासेयो इकाई के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र इखार ने अनुष्का को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग के रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ आर. पी. अग्रवाल एवं दुर्ग जिला संगठक डॉ विनय शर्मा का इस उपलब्धि के लिए आभार व्यक्त किया।

 महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने अनुष्का सिसोदिया को बधाई देते हुए सफल कार्यक्रम के लिए प्रार्थना की।