Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में, समारोह को भव्य बनाने हो रही है व्यापक तैयारियां

  छत्तीसगढ़।  असल बात न्यूज़।। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए व्यापक तैयारिया...

Also Read

 छत्तीसगढ़।

 असल बात न्यूज़।।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है। यह शपथ ग्रहण समारोह यहां साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित होने जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में कई केंद्रीय मंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह जैसे दिग्गज नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की  उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को  राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित होगा शपथ ग्रहण समारोह शपथ लेंगे।

कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी.  नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री ओम माथुर, सह प्रभारी श्री नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में  भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी चेहरे को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद विष्णु देव साय  नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का दावा करते हुए राज्यपाल श्री हरिश्चंद्र को ज्ञापन सोपा है।

श्री साय के मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल हो सकता है इसको लेकर अभी कयास लगाए जा रहे हैं। मंत्रिमंडल में वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, भैयालाल राजवाड़े, सुश्री लता उसेंडी, दयाल दास बघेल, धरमलाल कौशिक केदार कश्यप तथा आरंभ के नवनिर्वाचित विधायक इत्यादि के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की भी चर्चा चल रही है। 

नव निर्वाचित विधायक श्रीमती रेणुका सिंह  जिनका नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में काफी आगे चल रहा था अभी सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हैं और  पार्टी की अभी शायद, उन्हें आगे भी लोकसभा चुनाव लड़ाने की मंशा है इसलिए  समभवता  उन्हें नए मंत्रिमंडल में कोई जिम्मेदारी नहीं दी रही है।