Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोंडागांव विधानसभा की दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत, लता उसेंडी को मिली 18,572 वोटों के अंतर से जीत

  छत्तीसगढ़।  असल बात न्यूज़।।    बस्तर संभाग की ज्यादातर सीटों पर इस बार विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का काफी बेहतर प्रदर्शन रह...

Also Read

 छत्तीसगढ़। 

असल बात न्यूज़।।   

बस्तर संभाग की ज्यादातर सीटों पर इस बार विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का काफी बेहतर प्रदर्शन रहा है। कोंडागांव जिले की दोनों विधानसभा सीटों कोंडागांव और केशकाल में  पार्टी को जबरदस्त मिली है। पार्टी की प्रत्याशी पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने कोंडा गांव विधानसभा सीट से 18572 वोटो के अंतर से तो केशकाल विधानसभा सीट से पार्टी के नीलकंठ टेकाम ने 5,560 वोटो के अंतर से जीत हासिल की है। 

पिछले विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बस्तर संभाग की सभी 12 से विधानसभा सीट कवर करारी हार का सामना करना पड़ा था।  इस बार यहां मतदाताओ का मूड भाजपा के पक्ष में दिखा। कोंडागांव विधानसभा में इस बार कल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिसमें लता उसेंडी को 80,465 मत हासिल हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी निवृत्तमान मंत्री मोहन मरकाम 61,893वोट ही हासिल कर सके। इसके साथ यहां चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवार बुधसिंह नेताम को 2,960, गिरधर नेताम को 2,236, शंकर नेताम को 2,141, ज्ञान प्रकाश कोराम को 1,800 जयप्रकाश नेताम को 1,249, कंवल सिंह बघेल को 833, वोट हासिल हुए और नोटा पर 3,214 वोट पड़े।

केशकाल विधानसभा सीट पर  विजय श्री हासिल करने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम को77,438 वोट हासिल हुए और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी संत राम नेताम को 71,8,78को वोट मिले।