दुर्ग। असल बात न्यूज़।। दुर्ग जिले में भारी कशमकश के मुकाबले में, कांटे की टक्कर के मुकाबले में पाटन विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश ...
दुर्ग।
असल बात न्यूज़।।
दुर्ग जिले में भारी कशमकश के मुकाबले में, कांटे की टक्कर के मुकाबले में पाटन विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगे चल रहे हैं तो वही भिलाई नगर विधानसभा सीट से विधायक देवेंद्र यादव अब आगे हो गए हैं। वहीं जिले की चार अन्य विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार 12वे राउंड के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 11000 से अधिक वोटो की और विधायक देवेंद्र यादव को 3000 से अधिक वोटो की बढ़त मिल गई है। यहां की प्रतिष्ठित दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू लगभग 9000 वोटो से पीछे हो गए हैं।