Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुर्ग जिले में, 25 अधिकारी/ कर्मचारियों का किया गया स्थानांतरण,पहली बार पुलिस में स्वयं के आवेदन पर अधिकारी/ कर्मचारियों का ट्रांसफर

  ▪️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के द्वारा किया गया स्थानांतरण  ▪️ *लंबे समय से पुलिस लाईन में पदस्थ 14 आरक्षकों को थानो...

Also Read

 

▪️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के द्वारा किया गया स्थानांतरण 

▪️ *लंबे समय से पुलिस लाईन में पदस्थ 14 आरक्षकों को थानों में मिली पोस्टिंग

दुर्ग।

असल बात न्यूज़।।  

दुर्ग जिले में 25 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसमें उन आरक्षकों का भी स्थानांतरण हो सका है जो कि लंबे समय से पुलिस लाइन में पदस्थ थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के द्वारा पहली बार पुलिस में स्वयं के आवेदन पर अधिकारी/ कर्मचारियों  ट्रांसफर किया गया है । 

प्राप्त जानकारी के अनुसार  कुछ दिन पूर्व ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों को सर्विस से संबंधी अपनी समस्याएं बताने के लिए अपने समक्ष मिलने के लिए कहा था, ताकि उनको अपनी समस्याएं बताने के लिए किसी की सिफारिश लगाने की आवश्कता न पड़े। जिसके बाद 25 अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानांतरण की सूची दिनाँक 02.01.2024 को निकली गई। अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न कारणों का लेख करते हुए स्वयं का आवेदन प्रस्तुत करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार कर अस्थाई तौर पर अग्रिम आदेश पर्यंत तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया । आदेश में कुल 25 अधिकारियों/कर्मचारियों को नई पदस्थापना मिली ,जिसमे लंबे समय से पुलिस लाईन में पदस्थ 14 आरक्षकों को थानों में नई पोस्टिंग भी मिली है। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की लिस्ट निम्नानुसार है।