Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


इंदिरा गांध महाविद्यालय के 3 कैडेट्स का नई दिल्ली में आयोजित आरडीसी परेड हेतु चयन

  भिलाई। असल बात न्यूज़।।     इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई के एनसीसी नेवल यूनिट के 3 कैडेट्स का  नई दिल्ली म...

Also Read

 भिलाई।

असल बात न्यूज़।।    

इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय वैशाली नगर भिलाई के एनसीसी नेवल यूनिट के 3 कैडेट्स का  नई दिल्ली में  01 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित  आरडीसी परेड हेतु चयन किया गया है। 

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती अलका मेश्राम तथा एनसीसी अधिकारी ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट महेश कुमार अलेंद्र के संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी की महाविद्यालय के 1 सीजी नेवल यूनिट के कैडेट सचिन उपाध्याय का चयन गार्ड ऑफ ऑनर हेतु तथा कैडेट अविनाश तिवारी और कैडेट धनराज नायडू का चयन पीएम रैली हेतु किया गया है कैडेट्स दिल्ली में एमपी एंड सीजी डायरेक्टरेट का प्रतिनिधित्व करेंगे । छत्तीसगढ़ में यह पहली बार है की एक ही महाविद्यालय से तीन कैडेट का चयन एक साथ हुआ है। 

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती अलका मेश्राम, जनभागीदारी अध्यक्ष श्री महेश कुमार जायसवाल, ए.एन.ओ लेफ्टिनेंट महेश कुमार अलेंद्र, महाविद्यालय एलुमनी एसोसियेशन के सदस्य के साथ समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ ने कैडेट्स को बधाई दी एवम उज्ज्वल भविष्य की कामना की।