Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम रामचुवा और जुनवानी में आयोजित मेला में शामिल हुए, उपमुख्यमंत्री ने देवी देवताओं का दर्शन लाभ लिया और पूजा पाठ कर प्रदेश सहित कवर्धा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

 कवर्धा कवर्धा,  उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ग्राम रामचुवा और ग्राम जुनवानी आयो...

Also Read

 कवर्धा



कवर्धा,  उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान मकर संक्रांति के पावन अवसर पर ग्राम रामचुवा और ग्राम जुनवानी आयोजित में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मेला कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम रामचुवा, जुनवानी मेला स्थल में स्थित देवी देवताओं का दर्शन लाभ लिया और पूजा पाठ कर प्रदेश सहित कवर्धा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि मेला-मड़ई कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा हुआ है। गांव की सुख समृद्धि के लिए इसका आयोजन किया जाता है। मेला, मंडई कार्यक्रम पारंपरिक संस्कृति का हिस्सा है। इसे क्षेत्रवासियों द्वारा अभी भी जीवंत रखा गया है। इस पारंपरिक संस्कृति को सहेज के रखते हुए आगे बढ़ाना है। उन्होंने रामचुवा क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के रूप में और विकसित करने और मेला समिति की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब तक मोदी की गारंटी जिसे पूरा किया है, इस संदर्भ में मेला में आए लोगो को जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ग्राम सरेखा में आयोजित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवार को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृत दी। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी किया जा रहा है। राशनकार्डधारी परिवारों को अगले 5 साल तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इससे 69 लाख 92 हजार 153 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, श्री संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल सिंह ठाकुर, श्री कैलाश चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, बैगा बाहुल क्षेत्र से आए ग्रामवासी, हितग्राही उपस्थित थे