Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जीएसटी की राशि से छत्तीसगढ़ को मिल सकती है बड़ी राहत, पिछले 6 महीने में जीएसटी संग्रह की राशि में हुई है भारी बढ़ोतरी, छत्तीसगढ़ को केंद्र से मिलने वाली जीएसटी की राशि में 19% तक की बढ़ोतरी का अनुमान

चार्ट: जीएसटी संग्रह में रुझान   पूरे देश में अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि में वर्ष-दर-वर्ष 12 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 14.97 लाख करोड़ रुप...

Also Read


चार्ट: जीएसटी संग्रह में रुझान

 


पूरे देश में अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि में वर्ष-दर-वर्ष 12 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ 14.97 लाख करोड़ रुपए का सकल जीएसटी संग्रह 

वित्त वर्ष 24 के पहले 9 महीनों में औसत 1.66 लाख करोड़ रुपए सकल जीएसटी संग्रह  

दिसंबर, 2023 के लिए 1,64,882 करोड़ रुपए का सकल जीएसटी राजस्व संग्रह

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़।
असल बात न्यूज़।। 
00विशेष संवाददाता/ अशोक त्रिपाठी

छत्तीसगढ़ राज्य, अभी हजारों करोड रुपए के कर्ज में फंसा हुआ है। राज्य सरकार को अभी अपनी ढेर सारी जनकल्याणकारी योजनाए शुरू करनी है इसके लिए उसे और हजारों करोड रुपए चाहिए। इन योजनाओं को शुरू करने के लिए राज्य शासन के समक्ष पैसा लाने पैसा जुगाड़ करने  की बड़ी चुनौती है। वित्तीय योजनाओं के जानकार लोग ही सवाल उठाते रहे कि जब राज्य ऐसे ही हजारों करोड रुपए के कर्ज में फंसा हुआ है तो नई योजनाएं शुरू करने के लिए कहां से पैसा लाया जाएगा या कि  इसके लिए फिर से कर लिया जाएगा और छत्तीसगढ़ के  कर्ज की राशि और बढ़ती जाएगी। इन परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अच्छी खबर आ रही है। जानकारी सामने आ रही है कि छत्तीसगढ़ को जीएसटी से मिलने वाले राजस्व में पिछले कुछ महीनो में भारी बढ़ोतरी हुई है और इससे केंद्र से छत्तीसगढ़ को बड़ी राशि मिलने जा रही है। केंद्र से वर्ष 2023 24 के लिए छत्तीसगढ़ को 9हजार 923 करोड रुपए जीएसटी की राशि मिलने का अनुमान है। केंद्र से छत्तीसगढ़ को यह राशि मिल जाने के बाद राज्य को अपनी कई योजना को शुरू करने में आसानी हो सकती है।

वैसे पूरे देश में अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि के दौरान सकल जीएसटी संग्रह में वर्ष दर वर्ष 12 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गईजो 14.97 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई।  सकल जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष की समान अवधि (अप्रैल-दिसंबर 2022) में 13.40 लाख करोड़ रुपए था।

इस वर्ष की पहले 9 महीने की अवधि में 1.66 लाख करोड़ रुपए का औसत मासिक सकल जीएसटी संग्रह वित्त वर्ष 23 की इसी अवधि में दर्ज 1.49 लाख करोड़ रुपए के औसत की तुलना में 12 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है।

दिसंबर2023 में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,64,882 करोड़ रुपए हैजिसमें से सीजीएसटी 30,443 करोड़ रुपए हैएसजीएसटी 37,935 करोड़ रुपएआईजीएसटी 84,255 करोड़ रुपए (माल के आयात पर एकत्र 41,534 करोड़ रुपए सहित) और उपकर 12,249 करोड़ रुपए है (माल के आयात पर एकत्र 1,079 करोड़ रुपए सहित)। यह इस वर्ष का अब तक सातवां महीना है जिसमें संग्रह 1.60 लाख करोड़ रुपए से अधिक है।

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी को 40,057 करोड़ रुपये तथा एसजीएसटी को 33,652 करोड़ रुपये का निपटान किया है। नियमित निपटान के बाद दिसंबर2023 के महीने में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 70,501 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 71,587 करोड़ रुपये है।

दिसंबर2023 महीने का राजस्व पिछले साल के इसी महीने के जीएसटी राजस्व से 10.3 प्रतिशत अधिक है। महीने के दौरान घरेलू लेनदेन (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व से 13 प्रतिशत अधिक है।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान दिखाता है। इस तालिका में दिसंबर 2023 तक प्रत्येक राज्य के निपटान के बाद जीएसटी राजस्व के राज्य-वार आंकड़े दिखाया जा रहा है।


 अप्रैल-दिसंबर (करोड़ रुपये में)

 

निपटान पूर्व एसजीएसटी

निपटान पश्चात एसजीएसटी [2]

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

2022-23

2023-24

वृद्धि

2022-23

2023-24

वृद्धि

जम्मू और कश्मीर

1,699

2,188

29%

5,442

6,021

11%

हिमाचल प्रदेश

1,731

1,929

11%

4,205

4,160

-1%

पंजाब

5,719

6,280

10%

14,371

16,382

14%

चंडीगढ़

451

495

10%

1,582

1,708

8%

उत्तराखंड

3,568

4,046

13%

5,758

6,288

9%

हरियाणा

13,424

14,992

12%

23,134

25,733

11%

दिल्ली

10,167

11,544

14%

21,426

23,611

10%

राजस्थान

11,483

12,732

11%

25,903

28,794

11%

उत्तर प्रदेश

20,098

24,164

20%

49,384

55,656

13%

बिहार

5,307

6,067

14%

17,360

19,157

10%

सिक्किम

221

341

54%

623

738

18%

अरुणाचल प्रदेश

344

464

35%

1,176

1,418

21%

नगालैंड

158

226

43%

716

781

9%

मणिपुर

216

254

18%

1,046

813

-22%

मिजोरम

130

197

51%

623

707

14%

त्रिपुरा

311

375

21%

1,074

1,166

9%

मेघालय

339

438

29%

1,087

1,244

14%

असम

3,785

4,346

15%

9,280

10,727

16%

पश्चिम बंगाल

15,959

17,428

9%

29,170

31,300

7%

झारखंड

5,562

6,545

18%

8,237

9,148

11%

ओडिशा

10,313

11,903

15%

14,046

18,093

29%

छत्तीसगढ़

5,426

6,004

11%

8,370

9,937

19%

मध्य प्रदेश

7,890

9,606

22%

20,834

24,026

15%

गुजरात

27,820

31,028

12%

42,354

46,624

10%

दादरा और नगर हवेली
तथा दमन और दीव

479

481

0%

889

804

-10%

महाराष्ट्र

63,169

74,589

18%

95,981

1,08,887

13%

कर्नाटक

25,976

30,070

16%

48,642

54,881

13%

गोवा

1,435

1,685

17%

2,606

2,951

13%

लक्षद्वीप

7

17

153%

22

72

222%

केरल

9,011

10,293

14%

21,953

23,045

5%

तमिलनाडु

26,657

30,329

14%

43,332

47,960

11%

पुदुचेरी

344

371

8%

876

1,037

18%

अंडमान व निकोबार
द्वीप समूह

133

155

16%

365

388

7%

तेलंगाना

12,287

14,579

19%

27,964

29,889

7%

आंध्र प्रदेश

9,298

10,407

12%

21,137

23,481

11%

लद्दाख

123

186

51%

420

523

25%

अन्य क्षेत्र

135

182

35%

420

903

115%

 

कुल योग

3,01,175

3,46,938

15%

5,71,807

6,39,052

12%

        

****