Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से उत्सव ग्राम मेड़ेसरा जगमगा उठा

  भिलाई. असल बात न्यूज़.    स्वरूपानंद महाविद्यालय के सात दिवसीय विशेष शिविर के  चतुर्थ दिवस का सफल समापन हुआ.शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों न...

Also Read

 भिलाई.

असल बात न्यूज़.   

स्वरूपानंद महाविद्यालय के सात दिवसीय विशेष शिविर के  चतुर्थ दिवस का सफल समापन हुआ.शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने श्रीमती संयुक्ता पाढ़ी, कार्यक्रम अधिकारी,रा.से.यो के निर्देशन में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने शिविर में 1000 दियों तथा फूलों से रंगोली बनाई। उन्होंने कविता के द्वारा बताया कि 'अयोध्या के  हैं राम.....हर योध्या के हैं राम।' उन्होंने स्वयंसेवकों को राम मंदिर के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि  यह मंदिर हिंदू धर्म के लोगों के लिए एक आस्था का केंद्र है। 

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धा और भक्ति का भाव हमारे भीतर भी राम तत्त्व को जागृत कर सकता है  प्रभु राम के दिखाए मार्ग पर चल कर हम राम राज्य  की स्थापना कर सकते है। मुख्य कार्यकारिणी अधिकारी डॉ दीपक शर्मा ने स्वयंसेवकों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंत्रोच्चार किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने राम  भगवान के भजनों का तथा हनुमान चालीसा गायन किया। उन्होंने राम मंदिर के गौरव को गाकर प्रदर्शित किया।

 स्वरूपानंद महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का चौथा दिवस एक सफल कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों ने राम मंदिर के महत्व और उसके निर्माण की कहानी के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश भी दिया।