Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ बजट 2024-25 रामराज की स्थापना करने वाला जन-जन का बजट - जितेन्द्र वर्मा, अगले 5 वर्षों में प्रदेश की जीडीपी को 10 लाख करोड़ तक पहुँचाने का रोड मैप है बजट 2024- जितेन्द्र वर्मा

 दुर्ग दुर्ग। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट का जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्...

Also Read

 दुर्ग


दुर्ग। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट का जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने अभिनंदन कर हर्ष व्यक्त किया। जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि ये बजट सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी है, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों व क्षेत्रों के विकास को समाहित किया गया है। दुर्ग जिले को करोड़ो रुपयों की सौगात दिया जाना, इस बजट को दुर्ग जिले के जनता के लिए खास बनाता है। 

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट का केंद्र बिंदु “GYAN” है, जिसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को केंद्रित करके ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण, उद्योग प्रोत्साहन, अतिरिक्त पूंजी निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास पर पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रस्तुत बजट में प्रदेश के आर्थिक विकास की आधारशिला रखी गई है, जो अगले 5 वर्षों में प्रदेश की जीडीपी को 10 लाख करोड़ तक पहुँचाने का रोड मैप है। प्रस्तुत बजट उद्योग-व्यापार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और अधोसंरचनात्मक विकास के साथ-साथ किसान, युवा,  महिलाओं, निराश्रित एवं केन्द्रित सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए बनाया गया संतुलित बजट है।

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि अमृतकाल में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ की जीडीपी को दुगुना करने का संकल्प लिया है। गरीबो के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 8,369 करोड़, विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के तहत 3000 करोड़, किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना हेतु  10,000 करोड़, भूमिहीनों के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के लिए 500 करोड़, हर घर निर्मल जल अभियान अंतर्गत 4500 करोड़, छत्तीसगढ़ सेंटर फॉर स्मार्ट गवर्नेंस, नवा रायपुर में अटल नगर में लाईवलीहुड सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस, दुर्ग जिले में सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप, आई.टी.पार्क की स्थापना, छत्तीसगढ़ आर्थिक सलाहकार परिषद का गठन, स्टेट कैपिटल रीजन 5 करोड़, शक्तिपीठ परियोजना 5 करोड़, श्रीरामलला के दर्शन हेतु 35 करोड़, नवीन सिचाई परियोजना 300 करोड़, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना 2788 करोड़, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 841 करोड़, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन 561 करोड़, स्वच्छ भारत मिशन 400 करोड़, गरीब कल्याण योजना 3400 करोड़, मुख्यमंत्री जन पर्यटन योजना 1 करोड़ 50 लाख अधोसंरचना निर्माण, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, राज्य जल सूचना केंद्र, गोदाम निर्माण, प्रधानमंत्री जन मन योजना, आदिवासी आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों व आश्रमों के लिए प्रावधान, आई टी, अधोसंरचना एवं आई.टी.इनबेल्ड सर्विसेस, ऊर्जा संरक्षण, वाणिज्य एवं उद्योग, निराश्रितों एवं दिव्यांगों की सहायता, स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, शिक्षित प्रदेश-विकसित प्रदेश, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पर्यटन एवं संस्कृति, नगरीय सुविधाओं का विकास, न्याय व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, कानून व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, भू राजस्व व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, खेल एवं युवा कल्याण, पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट जन-जन को समर्पित बजट है।

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने रामराज की स्थापना करने वाला जन-जन का बजट 2024-25 प्रस्तुत करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी जी, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, विधानसभा के सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारियों का आभार व्यक्त कर प्रदेशवासियों को बधाई दी।