Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अनुष्का का गणतंत्र दिवस परेड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

  भिलाई. असल बात न्यूज़.    सेंट थॉमस महाविद्यालय, रूआबांधा भिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविका अनुष्का सिसोदिया ने 26 जनवरी 20...

Also Read

 भिलाई.

असल बात न्यूज़.   

सेंट थॉमस महाविद्यालय, रूआबांधा भिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविका अनुष्का सिसोदिया ने 26 जनवरी 2024 को दिल्ली में कर्तव्य पथ पर रासेयो इकाई की परेड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है| उल्लेखनीय है कि पुरे भारत के विभिन्न प्रदेशों से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कुल 148 स्वयंसेविकाओं के मध्य 26 दिनों तक कड़ी प्रतियोगिता हुई जिसमें अनुष्का ने परेड की प्रथम पंक्ति में राइट मार्कर का उत्कृष्ट स्थान पाया.

 परेड के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अनुष्का ने छत्त्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया| महाविद्यालय के मैनेजर बिशप हिस ग्रेस एलेक्सीओस मार यूसेबिओस एवं महाविद्यालय के प्रशासक रेवरेंट फादर डॉ जोशी वर्गीस ने इस उपलब्धि के लिए अनुष्का को अपना आशीर्वाद प्रदान किया| महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम. जी. रोईमोन ने अनुष्का को बधाई देते हुए कहा कि सेंट थॉमस महाविद्यालय के छात्र सदैव राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय को गौरवान्वित करते आये हैं| रासेयो इकाई के कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र इखार ने अनुष्का को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी एवं हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग के रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ आर. पी. अग्रवाल एवं दुर्ग जिला संगठक डॉ विनय शर्मा का इस उपलब्धि के लिए आभार व्यक्त किया| महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने अनुष्का सिसोदिया को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की|