Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आयुक्त ने किया निरीक्षण,महतारी वंदन का लाभ लेने 5000 महिलाएं पहुंची शिविर तक , 1500 ने कराया जमा

दुर्ग, रिसाली महतारी वंदन योजना के तहत 1000 की राशि लेने पंजीयन कराने  बड़ी संख्या में महिलाएं शिविर पहुंच रही है। रिसाली निगम क्षेत्र में ल...

Also Read

दुर्ग, रिसाली




महतारी वंदन योजना के तहत 1000 की राशि लेने पंजीयन कराने  बड़ी संख्या में महिलाएं शिविर पहुंच रही है। रिसाली निगम क्षेत्र में लगभग  1500 महिलाओं ने आवेदन प्रस्तुत किया। वही 5000 महिलाओं ने आवेदन में लगने वाले अनिवार्य  दस्तावेज के बारे में जानकारी ली।निगम क्षेत्र में महिलाओं को सुविधा देने के लिए 32 अलग अलग स्थानों पर शिविर लगाया जा रहा है।

निगम आयुक्त ने पहले दिन वार्डो में लगे शिविर का निरीक्षण किया।इस दौरान आयुक्त ने शिविर में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने महिला हितग्राहियों से चर्चा कर आवेदन जमा करते समय अनिवार्य दस्तावेज के बारे में जानकारी दी। आयुक्त ने आधार, निवास, राशन कार्ड , विवाह और आय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

शिविर में लगाया फ्लैक्स

निगम द्वारा लगाए शिविर में आयुक्त ने फ्लैक्स लगाने के निर्देश दिए है। फ्लैक्स में पात्र, अपात्र और जमा होने वाले आवश्यक दस्तावेज का उल्लेख किया गया है।