Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वरूपानंद महाविद्यालय में पारंपरिक खेलों में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

  भिलाई. असल बात न्यूज़.    स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको, भिलाई में रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आईक्यूएसी के ...

Also Read

 भिलाई.

असल बात न्यूज़.   

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको, भिलाई में रेड रिबन क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में परिचर्चा एवं देशी खेलों का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने हर्ष पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया देशी खेलों को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हमारे पारंपरिक खेल ऊर्जा एवं मनोरंजन से भरपूर होते है इसके अंर्तगत पिट्ठूल, कबड्डी, शतरंज, चील झपट्टा लंगड़ी दौड़, पतंग उड़ाओं प्रतियोगिता आयोजित की गई।

एनएसएस प्रभारी स.प्रा. संयुक्ता पाढ़ी ने कहा विद्यार्थी देशी खेल से न केवल मनोरंजन बल्कि सहयोग और सामंजस्य की भावना का विकास होता है। देशी खेल के आयोजन से विद्यार्थी अपनी संस्कृति को जानते है।  

महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनिषा शर्मा ने पारंपरिक खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिये महाविद्यालय को बधाई दी। 

प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा आज के दौर में पारंपरिक खेल लुप्त हो गया है। हम लोगों के समय बच्चे धूल से सने हुए शाम से देर रात तक खेलते नजर आते थे परंतु अब खेल का स्थान मोबाईल व कम्प्यूटर ने ले लिया है अतः आज के तकनीकी युग में पारम्परिक खेलो का आयोजन सराहनीय है। 

इस अवसर पर कबड्डी, लंगड़ी दौड़, पिट्ठूल, चील झपट्टा जैसे खेलो का आयोजन किया जिसमें कबड्डी में जहां विद्यार्थियों का कौशल दिखा वहीं चील झपट्टा में विद्यार्थियों की फूर्ति देखते ही बनती थी। लंगड़ी दौड़ में विद्यार्थी एक पैर को बांध दौड़ लगाये तो उसका संतुलन देखते ही बनता था वहीं कही विद्यार्थी संतुलन बिगड़ने से गिरते नजर आये, वहीं पिट्ठूल में कपड़े के फोदे से अचूक निशाना लगाते दिखे। विद्यार्थियों का उत्साह व चहेरे की खुशी देखते ही बनती थी।

विजयी प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार है। शतरंज प्रथम- आदित्य सिंह बीए प्रथम वर्ष। द्वितीय-शाश्वत वर्मा, बीबीए तृतीय सेमेस्टर शुभम लोधी बीएससी प्रथम वर्ष। लंगड़ी में प्रथम छात्र- विवेक शर्मा, बीएससी द्वितीय वर्ष। छात्रा- यामिनी ध्रुव, बीकॉम प्रथम वर्ष। पतंगबाजी प्रथम - ओम करसयाल बीसीए द्वितीय वर्ष।

परिचर्चा में प्रथम - नेहा रॉय बीकॉम तृतीय वर्ष, द्वितीय - शिखा गुप्ता बीकॉम प्रथम वर्ष, तृतीय- चंचल सिन्हा बीएससी प्रथम ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में खेल अधिकारी मुरली मनोहर तिवारी, स


.प्रा. शिक्षा विभाग डॉ. मंजू कन्नौजिया, स.प्रा. अंग्रेजी हितेश सोनवानी ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन व धन्यवाद स.प्रा. राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्रीमती संयुक्ता पाढ़ी, विभागाध्यक्ष अंग्रेजी ने दिया।