Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कुष्ठ जागरूकता अभियान ’स्पर्श‘ कर रहे जागरूक, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर इस रोग के निदान में सहयोग करने अपील की

 कवर्धा   कवर्धा,  कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल राज के मार्गदर्शन में स्पर्श कुष्ठ ...

Also Read

 कवर्धा

 




कवर्धा,  कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल राज के मार्गदर्शन में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत कबीरधाम के विद्यालयों तथा पंचायतों में जाकर कुष्ठ के बारे में जानकारी दिया जा रहा है। जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर इसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की सहभागिता रही। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 02 सप्ताह का थीम आधारित अभियान है, जो प्रति वर्ष एक राष्ट्रव्यापी गतिविधियों के रूप में आयोजित किया जाता है। सीएमएचओं डॉ. राज ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2024 का विषय है ैजपहउं म्उइतंबपदह क्पहदपजल (‘‘कलंक को समाप्त करना,गरिमा को अपनाना’’) स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के दौरान जन जागरूकता एवं बैठके आयोजित किया जाना है। पूरे जिले में सभी विकासखण्ड में इस पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

          मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एल.राज ने बताया कि कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देशन में जिला कुष्ठ उन्मूलन की दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। नतीजन जिले में कुष्ठ प्रभाव दर में कमी हुआ है। इस वर्ष भी घर-घर सर्वे के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता लाते हुए कुष्ठ मुक्त कबीरधाम जिला के सपने को साकार करना है। उन्होंने सभी आरएचओए मितानिन, मितानिन प्रशिक्षण, सेक्टर सुपरवाइजरों को कार्ययोजना बनाकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। जागरूकता कार्यक्रम को नितिन सोनी प्रभारी कंसलटेंट लेप्रोसी, दिनेश तिवारी, एडी मानिकपुरी, आर एस मरावी, पीएल गोंड, टीडी मानिकपुरी, दुर्गेश नेताम, राजेश कुमार सोनी के द्वारा किया जा रहा है