Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रभु श्री राम वनगमन मार्ग में चंपारण को तत्कालीन मुख्यमंत्री के निर्देश पर जोड़ा गया ? चंदखुरी में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा लगाने तथा श्री राम वनगमन मार्ग को इतिहास से अलग दिखाने से संबंधित विभिन्न शिकायतों की विभिन्न मामलों की जांच के लिए सोशल ऑडिट कमेटी का गठन

  छत्तीसगढ़.  असल बात न्यूज़.    प्रभु श्री राम वनगमन मार्ग  और इस मार्ग पर विभिन्न निर्माण,मूर्तियां लगाने के मुद्दे पर विधानसभा में आज जमक...

Also Read

 छत्तीसगढ़.

 असल बात न्यूज़.  

 प्रभु श्री राम वनगमन मार्ग  और इस मार्ग पर विभिन्न निर्माण,मूर्तियां लगाने के मुद्दे पर विधानसभा में आज जमकर चर्चा हुई. कई सदस्यों ने श्री राम वनगमन मार्ग को इतिहास के विपरीत स्थापित करने की शिकायत की. वरिष्ठ सदस्य अजय चंद्राकर ने सदन में प्रश्न उत्तर कल के दौरान राम वनगमन परिपथ अंतर्गत चिन्हकित स्थलों की वित्तीय भौतिक स्थिति पर विभिन्न सवाल उठाया. इस पर जवाब देते हुए विभागीय मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने चंद्रखुरी में  प्रभु श्रीराम की प्रतिमा लगाने तथा प्रभु श्रीराम वनगमन मार्ग से संबंधित इतिहास से छेड़छाड़ की  विभिन्न शिकायतों की जांच के लिए वरिष्ठ सदस्य अजय चंद्राकर की अध्यक्षता में सोशल ऑडिट कमिटी का गठन करने की घोषणा कर दी है.

 वरिष्ठ सदस्य अजय चंद्राकर ने सदन में छत्तीसगढ़ में श्री राम वन गमन परिपथ के निर्धारण में शिकायतों के मुद्दे को 200 से उठाया. उन्होंने सदन में इससे संबंधित कई सवाल उठाते हुए पूछा कि 30 नवंबर 2023 की स्थिति में राम वन गमन परिपथ अंतर्गत छत्तीसगढ़ में कितने स्थान का चयन किया गया है तथा इसकी समिति में कौन-कौन अध्यक्ष व सदस्य थे तथा किस आधार पर विभिन्न स्थलों का चयन किया गया? इसका जवाब देते हुए विभागीय मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि 30 नवंबर 2023 की स्थिति में प्रभु श्री राम वनगमन परिपथ अंतर्गत छत्तीसगढ़ में 10 स्थलों के विकास का निर्णय लिया गया स्थल चयन हेतु गठित समिति मे राज्य के मुख्य सचिव को अध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण, प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग, सचिव छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग, सचिव छत्तीसगढ़ शासन नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग, सचिव छत्तीसगढ़ शासन पर्यटन विभाग, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व संचालनालय रायपुर  को सदस्य बनाया गया है.

Cont.