Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


माकड़ी में बौद्धिक संपदा अधिकार पर जागरूकता हेतु कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  कोण्डागांव. असल बात न्यूज़.     आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत माकड़ी में छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा बौद्धिक संपदा अध...

Also Read

 

कोण्डागांव.

असल बात न्यूज़.  

  आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत माकड़ी में छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में ई वन ग्रुप के वैज्ञानिक डॉ0 प्रशांत कविश्वर, और वैज्ञानिक डी ग्रुप डॉ0 अमित दुबे द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकारों जैसे रजिस्ट्रेशन, कॉपीराइट, पेटेंट, डिजाइन, भौगोलिक संकेतक आदि विषय पर गहनतापूर्वक और महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा स्वयं सहायता समूह, कृषक उत्पादक संगठन, औद्योगिक समूह और स्टार्टअप को अपने उत्पादों का पेटेंट कराने एवं जी आई टैग के लिए रजिस्ट्रेशन कराने तथा सरकार के विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक अनुदान लेने हेतु भी प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में एनआरएलएम के स्व सहायता समूह, कृषक उत्पादक संगठन, औद्योगिक समूह के इकाई, शिक्षाविद तथा जिला एवं ब्लॉक स्तर के विभिन्न अधिकारियों ने हिस्सा लिया।