Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जहा मतदान प्रतिशत कम वहा जागरूक करने घर घर दस्तक, पैदल मार्च कर दे रहे मतदान करने का संदेश

भिलाई, रिसाली लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हा। खासकर टाउनशिप में कर्मचारी घर घर दस्तक दे रहे है।  र...

Also Read

भिलाई, रिसाली


लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हा। खासकर टाउनशिप में कर्मचारी घर घर दस्तक दे रहे है।  रिसाली निगम के कर्मचारी अपील पर्चा बाटकर मतदान करने प्रेरित कर रहे है।

रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा रोज सुबह कर्मचारियों के साथ पैदल मार्च कर रही है। उनके साथ कर्मचारी घर घर पहुंच रहे है। साथ रखे अपील पर्चे को मतदाताओं के हाथों में देकर 7 मई को अवश्य मतदान करने की अपील कर रहे है। इस कार्य में 150 कर्मचारियों की टोली लगी हुई है। निगम आयुक्त ने बताया कि आम तौर पर देखा गया है कि  टाउनशिप में मतदान प्रतिशत कम ही रहता है। यही वजह है कि जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर वे मरोदा सेक्टर के दोनो वार्ड, रिसाली सेक्टर के चार और रूआबांधा के दोनो वार्ड में अपील पर्चा छपवाकर घर घर पहुंचा रही है।



एक वेश भूषा में कर्मचारी


घर घर दस्तक देने आयुक्त ने ड्रेस कोड निर्धारित किया है। महिला व पुरुष कर्मचारी सफेद टी शर्ट पहनकर भ्रमण कर रहे है। भ्रमण कार्यक्रम सुबह 3 घंटा का है। पिछले दो दिनों में कर्मचारी 5000 अपील पर्चा बाट चुके है।


मरोदा में निकली रैली

कार्यक्रम की शुरुवात गुरुवार को रैली से हुई। जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अल सुबह आत्मानंद गार्डन के निकट पहुंचे। यहाँ से रैली की शक्ल में वे प्रत्येक स्ट्रीट का भ्रमण किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मतदान कराने नारे भी लगाए।