असल बात न्यूज़ कलेक्टरेट दुर्ग में पदस्थ 4 महिला कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त दुर्ग जिला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ 4 महिला कर्मचारी आज अपनी अधि...
असल बात न्यूज़
कलेक्टरेट दुर्ग में पदस्थ 4 महिला कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
दुर्ग जिला कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ 4 महिला कर्मचारी आज अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अनुदान एवं पेंशन देने का आदेश भी प्रदान किया गया। सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों में श्रीमती सरोज चंद्राकर स्टेनोग्राफर वर्ग-2 कुल सेवा अवधि 41 वर्ष, श्रीमती शशिकला चौरे सहायक ग्रेड-2 कुल सेवा अवधि 40 वर्ष, श्रीमती डुवी वर्मा सहायक ग्रेड-2 कुल सेवा अवधि 34 वर्ष और श्रीमती विजयालक्ष्मी सहायक ग्रेड-2 कुल सेवा अवधि 34 वर्ष शामिल है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को न समझे, आपके अनुभवों का लाभ आगे भी मिलेगा। विदाई समारोह में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता युगल उर्वशा, वरिष्ठ लिपिक श्री नरसिंह पटेल ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यों के संबंध में विचार किया। उल्लेखनीय है कि उक्त महिला कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट के विभिन्न स्वरूपों में निर्बाध रूप से अपनी सेवाएं देते हुए अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुई है। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्री आलोक नारंग एवं आभार प्रदर्शन संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी ने किया।