Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


बरसात की आहट शुरू होते ही निगम भिलाई में बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ सक्रिय किया

भिलाई  निगम आयुक्त देवेश कुमार  ध्रुव ने भिलाईनगर।  बरसात के आगमन की आहट शुरू हो गई है, अति वृष्टि होने पर नगर निगम भिलाई के निचली बस्तीयो म...

Also Read

भिलाई



 निगम आयुक्त देवेश कुमार  ध्रुव ने

भिलाईनगर।  बरसात के आगमन की आहट शुरू हो गई है, अति वृष्टि होने पर नगर निगम भिलाई के निचली बस्तीयो में पानी भरने की संभावना बनी रहती है। उसके बचाव के लिए नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने बाढ़ से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन के लिए बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ दल एवं कंट्रोल रूम  का गठन किया है।  नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय एवं जोन कार्यालय में 24 घंटा संचालित होगी। अपर आयुक्त अशोक कुमार द्विवेदी इसके नोडल अधिकारी होगें। अपर आयुक्त के निर्देशन में अधिकारी एवं कर्मचारी आपदा प्रबंधन का कार्य संपादित करेगे।  नगर निगम का कंट्रोल रूम में ऑपरेटर राजदीप वैष्णव मो.नं. 9039136979, मिलाप साहू मो.नं. 9111681708 सुबह 6 से 2 एवं उमेश कोरी मो.नं. 8839022648, दिलीप कुमार हुमने मो.नं. 8234018349 दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक, उमा शंकर मो.नं. 998190447, टूम्मन लाल मो.नं. 6266620379, युवराज साहू मो.नं. 9970337382 रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक कार्य करेंगे। सभी कंट्रोल रूम 24 घंटे खुले रहेगे। अति वृष्टि के दौरान कंट्रोल रूम मे प्राप्त शिकायतो का निराकरण  संबंधित अधिकारी निपटारा करके आयुक्त को रिपोर्ट करेंगे। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने कार्य में मुस्तेद रहेगे। विशेष रूप से मुख्य कार्यालय कंट्रोल रूम प्रभारी, राजस्व अधिकारी श्रीनिवास पटेल एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, आपदा शिविर एवं राहत सामग्री, अधीक्षण अभियंता डी.के.वर्मा, आपदा पेयजल आपूर्ति संजय शर्मा अधीक्षण अभियंता, विद्युत व्यवस्था आ.एस.रापजूत, कार्यपालन अभियंता, चिकित्सा दल धर्मेन्द मिश्रा, नेहरू नगर बाढ़ नियंत्रण दल जोन आयुक्त अखिलेश चंद्राकर, जोन 2 सुश्री येशा लहरे जोन आयुक्त, जोन 05 अमिताभ शर्मा जोन आयुक्त, जोन-4 एवं 3 सुशील कुमार चैधरी जोन आयुक्त, बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी अर्पित बंजारे उपअभियंता, स्वास्थ्य शिविर व्यवस्था, के.के.सिंह वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक, प्रचार-प्रसार अजय शुक्ला जनसम्पर्क अधिकारी इन सभी अधिकारियो के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी सहयोग के लिए निरंतर तत्पर रहेगे। सभी जोन में बाढ़ नियंत्रण विशेष प्रकोष्ठ 24 घंटा कार्यशील रहेंगे। नागरिक वहां पर निवारण हेतु फोन कर सकते हैं । बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ आवश्यकता पड़ने पर एक दूसरे से समन्वय बनाकर  नागरिकों का सहयोग करेगा