Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कबीरधाम पुलिस द्वारा देश में लागू होने वाले तीन नवीन कानून का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा

कवर्धा  - कबीरधाम कबीरधाम पुलिस द्वारा देश में लागू होने वाले तीन नवीन कानून का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अ...

Also Read

कवर्धा  - कबीरधाम




कबीरधाम पुलिस द्वारा देश में लागू होने वाले तीन नवीन कानून का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार, श्री पुष्पेंद्र कुमार बघेल के मार्गदर्शन में आज दिनाँक 29/06/2024 को केंद्रीय विद्यालय महाराजपुर में स्कूली बच्चों शिक्षकगणों कार्यालयीन स्टाफ को नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता- 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता - 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम - 2023 के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर एवं थाना प्रभारी कवर्धा निरीक्षक लालजी सिन्हा के द्वारा नये कानून के महत्वपूर्ण संसोधनो, महिलाओ एवम बच्चो के लिए किए गए नए प्रावधानों और न्याय प्राप्त करने के साधनों व उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना कवर्धा स्टाफ स्कूल के प्राचार्य एवम स्टाफ का विशेष योगदान रहा। विदित हो कि दिनाँक 01/07/2024 से आपराधिक न्याय प्रणाली के तीनो कानून लागु हो रहे है जिस संबंध में महिलाओं, बच्चो नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि न्याय की सुगमता जन जन तक पहुँच सके। कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले के समस्त सम्मानीय नागरिकों को नए कानून की जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से पूरे जिले में प्रचार प्रसार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है