Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत 6 गिरफ्तार

  भिलाई, दुर्ग. असल बात न्यूज़. छावनी थाना क्षेत्र भिलाई में देह व्यापार के मामले में रेड कार्रवाई की गई है और सात संदिग्ध  को पकड़ा गया ह...

Also Read

 


भिलाई, दुर्ग.

असल बात न्यूज़.

छावनी थाना क्षेत्र भिलाई में देह व्यापार के मामले में रेड कार्रवाई की गई है और सात संदिग्ध  को पकड़ा गया है . इस मामले में छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यहां थाना छावनी क्षेत्र प्रभात लाँज पावर हाऊस भिलाई मे रेड मारकर यह कार्यवाही की गई है.लड़कियों को बुलाने के आरोप में कुछ पुरुष आरोपियां  को भी गिरफ्तार किया गया है.

रात जानकारी के अनुसार पुलिस को स्थानीय  प्रभात लाँज पावर हाऊस भिलाई मे अनैतिक देह व्यापार चने की जानकारी मिली थी. सूचना पर रेड कार्यवाही हेतु  पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा थाना छावनी क्षेत्र प्रभात लाँज पावर हाऊस भिलाई मे रेड कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया. जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  सुखनंदन सिंह राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी  हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा रेड कार्रवाई की गई.

 स्थल से संदेहियो से (1) निलेश वर्मा  जांजगीर, सुप्रभात शील रवि शुक्ला, मार्केट भिलाई, दुर्ग, राजेन्द्र यादव  गिरधारी नगर चण्डी मंदिर के आगे थाना दुर्ग,मंजु लहरे उर्फ मंजू डहरिया जामुल दुर्ग, श्रीमती लक्ष्मी हलधर उर्फ मेघा रानाघाट वार्ड क्रमांक 12,  रामनगर सुपेला दुर्ग, श्रीमती संगीता बंजारे , थाना रनचिरई, जिला बालोद हाल सेक्टर-4,  भिलाई छ.ग. को हिरासत मे  लिया गया.

 पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया  निलेश वर्मा के द्वारा लाज के कमरो मे लड़कियो व महिलाओ को ग्राहको से रकम लेकर उपलब्ध कराकर देह व्यापार चलाता था । आरोपियों को धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में गिरफ्तार किया गया । 

  उक्त कार्यवाही मे नगर पुलिस अधीक्षक हरिश पाटिल, उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर, उनि वरूण देवता, प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह, आरक्षक जीत नारायण , महिला आरक्षक पदमिनी कौशिक की भूमिका रही है ।