Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अकेली महिला से घर में घुसकर छेड़‌छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

  * आरोपी राजनांदगांव थाना सोमनी बस स्टैंड पर भागने की कोशिश के दौरान  चढ़े पुलिस के हत्थे   दुर्ग . असल बात न्यूज़.   परिचित महिला से घर मे...

Also Read

 


* आरोपी राजनांदगांव थाना सोमनी बस स्टैंड पर भागने की कोशिश के दौरान  चढ़े पुलिस के हत्थे

 दुर्ग .

असल बात न्यूज़.  

परिचित महिला से घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे तब उन्हें बस स्टैंड पर पकड़ा गया. आरोपी पीड़िता के ससुराल गांव के परिचित थे. पीड़ित महिला ने पुलिस में  रिपोर्ट दर्ज कराई तब आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ससुराल गांव के परिचित आरोपी अमजद खान और राम खिलावन उर्फ मनी साहू उसको अकेली देखकर उसके किराये के मकान में घुस गये और जबरदस्ती उसकी मर्जी के बिना उससे छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर दोनों आरोपी भाग खड़े हुए। महिला के द्वारा घटना की  जामुल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

 मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला  के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर (रा.पु.से) एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी जिला दुर्ग श्री हरीश पाटिल (रा.पु से.) के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने कहा गया था।

थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक  कपिल देव पाण्डेय की टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर घटना के बाद आरोपी अमजद अली खान पिता हाजी मुल्ला खान पता सिंघनगढ़ थाना लोहारा जिला कबीरधाम और मनीराम साहू पिता फूल सिंह पता पता सिंघनगढ़ थाना लोहारा जिला कबीरधाम को राजनांदगांव जिले के थाना सोमनी क्षेत्र के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे, जिनको पकड़ा गया। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय जिला दुर्ग में पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही के जामुल क्षेत्र के सहायक उप निरीक्षक इमानवेल खलकोस आरक्षक राधेलाल यादव, आरक्षक  बालेन्द्र द्विवेदी और आरक्षक  एसएन बाजपेयी भूमिका सराहनीय है।