Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नौ राज्यों में नए राज्यपाल,रामेन डेका होंगे,छत्तीसगढ़ के राज्यपाल,ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया

    नई दिल्ली .  छत्तीसगढ़, असल बात न्यूज़ .  देश के नौ राज्यों में नए राज्यपाल बनाए गए हैं. राष्ट्रपति  के द्वारा यह नियुक्तियां की गई है औ...

Also Read

 


 नई दिल्ली .

 छत्तीसगढ़, असल बात न्यूज़.

 देश के नौ राज्यों में नए राज्यपाल बनाए गए हैं. राष्ट्रपति  के द्वारा यह नियुक्तियां की गई है और इसके अधिकृत आदेश जारी कर दिए गए हैं.वहीं राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में श्री बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।श्री रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है. चुनाव के समय भारतीय जनता पार्टी में आज संगठन का काम संभालने वाले ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

2. राष्ट्रपति ने राज्यपालों के रूप में निम्नलिखित नियुक्तियाँ  की हैं: -

  1. श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  2. श्री जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  3. श्री ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  4. श्री संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  5. श्री रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  6. श्री सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  7. तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  8. असम के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें संघ शासित प्रदेश, चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
  9. सिक्किम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
राष्ट्रपति ने श्री के. कैलाशनाथन की पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्ति की हैजो उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी।

3. उपरोक्त नियुक्तियां, कार्यालय का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी।