Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


भिलाई के निगम प्रशासन ने 31 कर्मचारियों को दी स-सम्मान विदाई

 भिलाई भिलाई नगर। 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम भिलाई, के 31 अधिकारी/कर्मचारियों को सोमवार को ससम्मान विदाई दी गई। सामान्य प्र...

Also Read

 भिलाई


भिलाई नगर। 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम भिलाई, के 31 अधिकारी/कर्मचारियों को सोमवार को ससम्मान विदाई दी गई। सामान्य प्रशासन विभाग के अध्यक्ष संदीप निरंकारी ने अधिकारी/कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने सेवा के दौरान अनुभव को साझा किया। 

         आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है पूर्व साडा और वर्तमान नगर पालिका निगम भिलाई में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो को हमेशा याद किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद अब आप सभी पूरे परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं और अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने। यूनियन के  सभी पदाधिकारी ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियो के बारे में कहा कि इन कर्मचारियों ने निगम हित में पूरी निष्ठा एवं उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हुए कार्य किए है। जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है, उन्होंने सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना किए। सेवानिवृत्ति होने पर उन्हें आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी, लोकसभा चुनाव की अधिसूचना प्रभावशील होने के कारण माह, मार्च, अप्रैल, मई, जून के अधिकारी कर्मचारियों की एक साथ विदाई की जा रही है इस दौरान नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के  उपस्थिति मे सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी श्री नरेन्द्र कुमार शुक्ला, श्री मोहन लाल मेश्राम, श्री अरूण कुमार जांगड़े, श्री बिसहत राम, श्रीमती इसरावती, श्री लेखराम, श्री एन.गेबियास, श्री कोंदाराम, श्री पतिराम बरेठ, श्री भूपेश्वर सिंह देशमुख, श्री सुनील कुमार नेमाड़े, श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास, श्री बलवंत सिंह, श्रीमती पुष्पा बाई, श्री टहलराम, श्री रिखीराम, श्री रमेशर निषाद, श्री तरूण कुमार रणदिवे, श्री एच.के.चंद्राकर, श्रीमती कौशिल्या यदु, श्री अरूण कुमार सिंह, श्री कृष्ण कुमार शर्मा, श्री जगन्नाथ सिंह, श्री चिन्ताराम वर्मा, श्री रामरतन, श्री गुहादास जोशी, श्री सुभाष चंद, श्री धनीराम यादव, श्री मनहरण लाल चंद्राकर, श्री अलखराम यादव, श्रीमती गिरजा देवी एवं कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।