Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण

कवर्धा कवर्धा,  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण किया। कुलपति डॉ. चंदेल द्वारा कृष...

Also Read

कवर्धा


कवर्धा,  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण किया। कुलपति डॉ. चंदेल द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों पशुपालन इकाई, मछली सह बत्तख पालन इकाई, कड़कनाथ पालन इकाई, बटेर पालन इकाई, स्मॉल नर्सरी इकाई, मातृ बगीचा इकाई, वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन इकाई, मशरूम उत्पादन, बीजोत्पादन कार्यक्रम के तहत प्रजनक सोयाबीन बीज उत्पादन कार्यक्रम एवं क्रॉप कैफेटेरिया के धान की 36 किस्म, सोयाबीन की 8 किस्म, उड़द एवं मूंग की 1-1 किस्मों अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान दो प्रदर्शन इकाई का लोकार्पण किया गया। कृषि विज्ञान केन्द में कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. बी.पी. त्रिपाठी द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी एवं खरीफ फसलों में लगने वाले कीड़े बीमारी प्रबंधन के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा द्वारा कृषकों को सोयाबीन, मूंगफली, अरहर एवं गन्ने फसल में यंत्रीकरण के महत्व के बारे बताया गया। तत्पश्चात भारत सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत मशरूम ग्रोवर विषय में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण एवं ग्रामीण युवाओं प्रशिक्षण अंतर्गत मशरूम उत्पादन तकनीक विषय में प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राही को प्रमाण पत्र वितरण कुलपति डॉ. द्वारा किया गया एवं जिले के उन्नतशील कृषकों को पशुपालन, सब्जी उत्पादन, दलहन एवं तिलहन उत्पादन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका इंदिरा किसान मितान एवं प्रसार बुलेटिन (चना उत्पादन की उन्नत तकनीक) का विमोचन कुलपति एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ बाजार व्यवस्था तय करना भी बहुत जरूरी है तभी हम आय को दुगुनी कर सकते है। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र में चल रहे समस्त गतिविधियों की सराहना की और कहा कि आगे भी कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक कृषकों के साथ मिलकर जिले में अच्छा कार्य करेंगे जिससे जिले के किसानों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर निदेशक विस्तार सेवाएं, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय डॉ. अजय वर्मा, अधिष्ठाता, संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कवर्धा डॉ. एच. सी. नन्दा एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा के  वैज्ञानिक एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थितअ थे