Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ब्रेकिंग,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनके कैबिनेट के सहयोगी अयोध्याधाम में भांचा राम के दर्शन के लिए निकले

  * राम काज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम   रायपुर. असल बात न्यूज़.     छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है और यहां के आम लोगों में भगवान...

Also Read

 


*राम काज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम

 रायपुर.

असल बात न्यूज़.   

 छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है और यहां के आम लोगों में भगवान श्री राम के प्रति गहरी आस्था है.मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं उनके कैबिनेट के सहयोगी आज अयोध्याधाम में भांचा राम के दर्शन के लिए निकल गए हैं. मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,अरुण साव, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप  प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री देव,मंत्री श्री जायसवाल दयाल दास बघेल महिला विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े इत्यादि शामिल है. मुख्यमंत्री श्री साय ने अयोध्या धाम रवाना  होने के पहले कहा है कि  हम वहां प्रभु श्री राम से प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लेंगे.

 *राम काज और राम भक्ति की इसी गहरी भावना के साथ ननिहाल का स्नेह और भक्ति लेकर अयोध्या धाम में भांचा राम के दर्शन के लिए निकले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके कैबिनेट के सहयोगी

*कहा - प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रभु से करेंगे कामना

*प्रभु श्री राम के लिए उपहार स्वरूप ले जा रहे माता शबरी के पवित्र धाम शिवरीनारायण के मीठे बेर और पानी

 *प्रभु को विष्णु भोग चावल, सीताफल और मिष्ठान्न के लिए अईरसाऔर करी लड्डू का लगाएंगे भोग

 *प्रभु की वस्त्र सज्जा के लिए स्थानीय कोसे से बने वस्त्र भी

 *मुख्यमंत्री ने जो उपहार की थाली तैयार की है उसे गौर करें तो पाएंगे कि इसके सभी पदार्थ राम कथा से संबंधित ही है चाहे विष्णु भोग हो चाहे सीताफल हो, सबसे प्रभु के छत्तीसगढ़ प्रवास का दिव्य स्मरण होता है*

 प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री  साय अयोध्या में माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी रामलला को भेंट करेंगे।