Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


शासकीय पालीटेक्निक कबीरधाम में पौधरोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 कवर्धा कवर्धा,  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अभियान  “एक पेड़ माँ के नाम” में पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व दोनों के सम्मान में शासकीय प...

Also Read

 कवर्धा


कवर्धा,  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के अभियान  “एक पेड़ माँ के नाम” में पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व दोनों के सम्मान में शासकीय पालीटेक्निक कबीरधाम में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संतोष पाण्डेय, कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि श्री चंद्रप्रकाश, श्री अनिल साहू, एस.डी.ओ. वन विभाग सहसपुर लोहारा एवं ग्राम महाराजपुर के सरपंच श्री मोहन राडेकर, संस्था के प्राचार्य श्री विमल सिंह बिन्द सहित छात्र-छात्राओ, संस्था परिवार के द्वारा वृहद् रूप से पौध रोपण किया गया। सांसद श्री पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना में दीप प्रज्वलन कर किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं संस्था परिवार के द्वारा संस्था परिसर में लगभग 200 पौधे लगाए गए साथ ही वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण  के लिए उत्साहित किया गया। शासकीय पालीटेक्निक के प्राचार्य श्री विमल सिह बिंद के द्वारा आभार व्यक्त कर संस्था परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान द्वारा किए गए वृक्षारोपण की सुरक्षा  एवं संरक्षण का आश्वासन दिलाया।