Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुर्ग- शताब्दी वर्षों पुराना कुआँ में मिला पानी का स्रोत, कुआँ सफाई कार्य पूर्ण, लबालब भर गया कुआँ, नगर निगम से कुआँ में पानी साफ करने के लिए डलवाया गया एल्म

 कवर्धा विगत 5 दिनों से चल रही शताब्दी वर्षों पुराना कुआँ की सफाई का कार्य आज पूर्ण हुआ, 5 दिवस की कुआँ सफाई के बाद आज कुआँ में मिला पानी का...

Also Read

 कवर्धा

विगत 5 दिनों से चल रही शताब्दी वर्षों पुराना कुआँ की सफाई का कार्य आज पूर्ण हुआ, 5 दिवस की कुआँ सफाई के बाद आज कुआँ में मिला पानी का स्रोत जिससे पूरा कुआँ में भरा अच्छा पानी

   सत्तीचौरा गंजपारा दुर्ग में 100 वर्षों से पुराने कुएं की सफाई जन समर्पण सेवा सँस्था द्वारा कराई गई, जिसमें गंजपारा वासियों बोलबम सेवा समिति सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर समिति का विशेष सहयोग रहा, शताब्दी वर्षों पुराना यह कुआँ विगत कई वर्षों से कचरा, मलबा, एवं विभिन्न सामग्री से पट गया था, जिसकी सफाई के लिए विगत कई वर्षों से प्रयास किया जा रहा था, इस प्रयास को सफलता इस वर्ष मिली

   विगत 5 दिनों से लगातार कुआँ सफाई कार्य किया जा रहा था जिसमें जन समर्पण सेवा सँस्था बोलबम सेवा समिति सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर समिति एवं गंजपारा वासी लगे हुए थे, कुआँ सफाई में कुआँ सफाई के विशेष मजदूरों ने कुआँ की लगभग 45 फिट खोदाई एवं सफाई की जो कि 5 दिन तक चली और आज पांचवे दिवस सफलता हाथ लगी कुआँ के चारों तरफ से 45 फिट नीचे पानी का स्रोत मिला, जिसको देख सभी गंजपारा वासी प्रफुल्लित हुए, पिछले 5 दिन से सेवा में लगे सभी लोग बहुत खुश हुए.

    अब पूरे गंजपारा में किसी भी परिवार को बच्चा जन्म होने एवं अन्य अवसर पर कुआँ पूजन हेतु बहार जाने के जरूरत नही पड़ेगी, बहुत वर्षों से शहरों में कुआँ नही होने से कुआँ पूजन की परंपरा बंद होती नजर आ रही थी लोग बोरिंग में या अन्य स्थानों में परम्परा निभा रहे थे, पर अब गंजपारा के इस कुएं की सफाई होने से यह परम्परा फिर से चालू हो जाएगी,

   कुआँ सफाई कार्य मे शहर की प्रसिद्ध ख्याति प्राप्त सँस्था जोकि विगत कई वर्षों से मानव सेवा एवं पशु-पक्षियों की सेवा कर रही जन समर्पण सेवा सँस्था दुर्ग के सहयोग से मानव की सबसे बड़ी जरूरत पानी की व्यवस्था हेतु कुआँ सफाई कार्य प्रारंभ हुआ, और आज सफाई कार्य को कामयाबी हाथ मिली सँस्था द्वारा किये जा रहे मानव सेवा कार्य मे यह भी एक ऐताहासिक कार्य एवं सरहानीय पहल हुई जिससे अब पानी की समस्या दूर की जा सकती है.

    कुआँ सफाई के पश्चात बोलबम सेवा समिति गंजपारा द्वारा कुआँ में आगे अब कभी गंदगी न हो कचरे से न पटे इसके लिए कुआँ के चारो तरफ से जाली लगवाई जा रही है जिसके लग जाने के बाद कोई सामग्री नही जाएगी.

    कुआँ सफाई के पश्चात आज नगर निगम आयुक्त से दूरभाष से चर्चा करने के बाद उन्होंने तुरंत नगर निगम के अधिकारियों से कुआँ में पानी साफ करने के लिए भारी मात्रा में एल्म भेजे जिसे कुआँ में उपस्थित जनोँ एवं अधिकारियों की उपस्थिति में डाला गया, 

  पानी को साफ करने के लिए एल्म जिसे हम फिटकरी भी बोलते हैं उसका प्रयोग किया गया हैं जिससे कुआँ के पानी के अंदर जो धूल मिट्टी के कण होंगे वह नीचे बैठ जाएंगे 

    एल्म डालते समय एवं  कुआँ सफाई कार्य मे सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी विजय गुप्ता पिंकी सुरेश गुप्ता सतीश कश्यप राजेन्द्र शर्मा राजू पुरोहित नरेंद्र गुप्ता प्रकाश सिन्हा विजय मनहरे  राहुल शर्मा विकाश पुरोहित आशीष मेश्राम मनीष सेन संजय सेन सुजल शर्मा सरवर चौहान सुंदर गुप्ता दुर्गेश यादव रवि राजपूत बंटी यादव एवं जन समर्पण सेवा सँस्था बोलबम सेवा समिति सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर समिति और गंजपारा वासी विशेष रूप से उपस्थित रहे.