Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


वनमंडल कार्यालय कवर्धा में स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ हर्षाेल्लास के साथ मनाया

कवर्धा       स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर वनमंडलाधिकारी, श्री शशि कुमार के द्वारा वनमंडल कार्यालय कवर्धा में ध्वाज...

Also Read

कवर्धा  

    स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर वनमंडलाधिकारी, श्री शशि कुमार के द्वारा वनमंडल कार्यालय कवर्धा में ध्वाजारोहण किया गया।  इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी कवर्धा के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कर्मचारियों को सहर्ष प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह प्रदाय कर पुरस्कृत किया गया एवं वनमंडल अंतर्गत दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विशेष तौर पर हरीतिमा के सदस्य जो कवर्धा के विभिन्न स्थलों में वृक्षारोपण कर प्राकृतिक सुंदरता एवं वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं, उन्हें भी सम्मानित किया गया। वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार ने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई ज्ञापित की। उन्होंने वनमंडल अंतर्गत क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी जिन्होंने इस वर्ष अपने क्षेत्र का सतत् भ्रमण कर दिये दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अग्नि सुरक्षा में विशेष योगदान दिये हैं उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया।  

  इस अवसर पर उप वनमंडलाधिकारी, कवर्धा, परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा, क्षेत्रीय एवं कार्यालयीन अधिकारी, कर्मचारी, हरितिमा के सदस्य आदि उपस्थित थे