Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम:पुलिस परेड ग्राउंड में वनमंत्री केदार कश्यप ने निगम के कर्मचारियो को सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र से किया सम्मानित

 दुर्ग दुर्ग।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वन एवं जलवायु परिवर्तन,...

Also Read

 दुर्ग


दुर्ग।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वन एवं जलवायु परिवर्तन,जल संसाधन,कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने विधायक गजेंद्र यादव,विधायक ललित चन्द्राकर,कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की मौजूदगी में नगर पालिक निगम के सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारी प्रभारी उप राजस्व निरीक्षक संजय मिश्रा को निगम क्षेत्र में राजस्व वसुली हेतु उत्कृष्ट कार्य,सहायक राजस्व निरीक्षक रूपेश नायक को वार्ड कमांक 41, 42 एवं 43 में राजस्व वसुली उत्कृष्ट कार्य हेतु एवं सहायक राजस्व निरीक्षक साक्षी चौहान को नगर निगम में पेंशन प्रकरण तैयार करने एवं विभागीय कार्यो में नस्ती प्रस्तुतीकरण हेतु उत्कृष्ट कार्य किये जाने के लिए प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया।कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर,कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,एसडीएम मुकेश रावटे,सहायक राजस्व अधिकारी भूपेंद्र गोइर अधिकारी/कर्मचारीगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, नगर के गणमान्य नागरिक, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।