Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


निगम क्षेत्र में आवारा घूम रहे पशुओ के गले में रेडियम की पटटी लागाई जा रही है

भिलाई भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के रोका-छेका अभियान की टीम द्वारा लगातार आवारा पशुओ को पकड़ने की कार्यवाही लगातार कर रही है। अकसर देखा ज...

Also Read

भिलाई



भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के रोका-छेका अभियान की टीम द्वारा लगातार आवारा पशुओ को पकड़ने की कार्यवाही लगातार कर रही है। अकसर देखा जा रहा है कि मवेशी मालिको द्वारा जानवरो को खुले में छोड़ दिया जा रहा है। जिससे मवेशी सड़को के बीच झुण्ड लगाकर खड़े रहते या बैठ जाते है। दुर से आ रही गाड़ियों में दिखाई नहीं पड़ते, इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। पूर्व में नगर निगम भिलाई द्वारा जानवरो को पकड़कर सिंग में रेडियम पटटी लगाया जा रहा था। बाद मे देखा गया, बारिश से भीगकर जानवरो के सिंग से वह पटटी गिर जा रही है। इस लिए नगर निगम भिलाई द्वारा जानवरो को पकड़ कर सीधे उनके गले में रेडियम का पटटी लगा दिया जा रहा है। ताकि दुर से आ रही गाड़ियो की लाईट से रेडियम पटटी चमके, गाड़ी चालक देखकर संभल जाये और दुर्घटना से बच जाये।

        नगर निगम भिलाई के रोका छेका अभियान के अंतर्गत दल द्वारा लगातार आवारा पशुओ को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है। आवारा पशुओ को पकड़कर शहरी गौठान में बंद कर रही है। दोनो पाली में नगर निगम भिलाई के टीम 3 काउकेचर के माध्यम से जानवरो को पकड़कर गौठान में ले जा रही है। बार-बार अपील करने के बाद भी पशु मालिक जानवरो को छोड़ देते है। कुछ ऐसे पशु मालिक भी है जो पकड़े गये पशु को छुड़ाने नहीं आते है। इस प्रकार के सैकड़ो जानवर नगर निगम के गौठान में बंद है जिसके मालिक छुड़ाने नहीं आ रहे है। 

             रोका छेका अभियान के नोडल अधिकारी अनिल सिंह, राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जे.पी.तिवारी, बालकृष्ण नायडू एवं तोड़फोड़ दस्ता प्रमुख हरिओम गुप्ता अपने दल के सदस्यो के साथ जानवरो को पकड़ने का कार्य कर रहे है